रॉनी स्क्रूवाला ने सेंसरशिप पर उठाए सवाल!
फिल्ममेकर रॉनी स्क्रूवाला को इस बात की उम्मीद है कि सेंसरशिप का विवाद जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। इसमें कुछ नया नहीं है।
मुंबई। फिल्ममेकर और यूटीवी ग्रुप के फाउंडर रॉनी स्क्रूवाला का मानना है कि इंडस्ट्री और सेंसरबोर्ड के बीच बातचीत से ही अनेक समस्याएं सुलझाई जा सकती हैं। हाल ही में सेंसरबोर्ड अपने कुछ विवादित निर्णयों के कारण सुर्खियों में था।
इसे भी पढ़ें: देखिए, आलिया भट्ट के इस हॉट फोटोशूट ने मचाया धमाल!
स्क्रूवाला ने कहा, 'हम लोकतंत्र में रह रहे हैं, इसका कोई कारण तो होगा। हमें यह पता होना चाहिए कि भारत विभिन्नताओं का देश है। कई तरह के दिमाग हैं जो कभी प्रभावित भी हो सकते हैं। मैं अच्छी सेंसरशिप के समर्थन में हूं, क्योंकि एक संतुलन की जरूरत तो होती ही है। लेकिन यह बातचीत के माध्यम से होना चाहिए। यह किसी एक व्यक्ति के विचार से नहीं होना चाहिए।'
स्क्रूवाला को इस बात की उम्मीद है कि यह विवाद जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। वे कहते हैं, 'इसमें कुछ नया नहीं है। यह पहले भी था। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही सुलझ जाएगा।'
इसे भी पढ़ें: देव पटेल और फ्रिडा पिंटो के बीच अब भी कायम है ये रिश्ता
बॉलीवुड में अपनी वापसी को लेकर वे कहते हैं कि उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है। वह कहते हैं, 'मैंने इंडस्ट्री को किसी कारणवश् छोड़ा था। मैंने सोचा कि मैं वो सबकुछ कर चुका हूं जो मैं फिल्मों में करना चाहता था। इसलिए दूसरी चीजों की ओर बढ़ गया। अब मुझे लगता है कि जो कुछ भी कर रहा हूं वो बहुत ही रोचक है। मैं इसे खोना नहीं चाहता हूं। हां, मैं उन सभी लोगों को बहुत मिस करता हूं जिनके साथ मैंने काम किया था।'
इसे भी पढ़ें: तो क्या सात समंदर पार जाकर शादी रचाएंगे शाहिद?