प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया ये मामला
पुणे पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा का भाई सिद्धार्थ अशोक चोपड़ा के खिलाफ पुणे पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। सिद्धार्थ चोपड़ा पर पुणे के ज्वेल स्क्वेयर माल में स्थित अपने रेस्तरां में हुक्का परोसने का आरोप है। यह एरिया नो-स्मोकिंग जोन में आता है, यहां हुक्का पीना कानूनन जुर्म है।
पुलिस से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मगशॉट-लाउंज का मालिक प्रियंका चोपड़ा का भाई सिद्धार्थ है। छापे के दौरान लाउंज से 18 हुक्के, तंबाकू और कुछ दूसरी चीजे जब्त की गई हैं। पुलिस ने 16 लोगों को नो-स्मोकिंग जोन में तंबाकू का सेवन करने के आरोप में नोटिस भी जारी किया है। पुलिस ने बुधवार की रात को रेस्तरां पर छापा मारा था।
फिल्म रिव्यू: 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', न डर, न हंसी और न मस्ती
बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब ये रेस्तरां विवादों में फंसा है। एक न्यूजपेपर की खबर के मुताबिक, इस साल मई के महीने में क्राइम ब्रांच ने रेस्तरां में छापा मारा था। तब यहां से 10 उद्योगपतियों को आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उस समय काफी कैश और मोबाइल फोन यहां से बरामद किए थे।