Cannes Film Festival 2019: Aishwarya Rai Bachchan की फोटो पर Deepika Padukone ने किया कमेंट
Cannes Film Festival 2019 में बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने फैशन का जलवा बिखेर रही हैं। कंगना रनौत दीपिका पादुकोण डायना पेंटी हुमा कुरैशी और ऐश्वर्या राय के लुक्स टॉप ट्रेड में रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। फ्रांस में चल रहे Cannes Film Festival 2019 में मिस वर्ल्ड रही और फिल्म अभिनेत्री Aishwarya Rai Bachchan ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी Aaradhya bachchan के साथ पहुंची थी। यहां से ऐश्वर्या राय बच्चन की कई तस्वीरें सामने आई जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई। इन तस्वीरों को देखकर अब Deepika Padukone प्रभावित हुई हैं और उन्होंने कमेंट भी किया है।
दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन की फोटो पर दीपिका पादुकोण ने पॉजीटिव कमेंट किया है। इंस्टाग्राम पर दीपिका ने ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा That face।
दीपिका पादुकोण को ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक अच्छा लगा इसलिए उन्होंने उनकी तस्वीर पर कमेंट किया।
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ कांस में पहुंची हैं। कांस के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या ने पहले दिन मैटेलिक गोल्डन येलो गाउन पहना था। एक्ट्रेस के इस लुक ने सेलेब्स को खासा इंप्रेस किया। बता दें कि, कांस फिल्म फेस्ट से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या की परफॉर्मेंस को देखने पहुंचे थे। आराध्या ने शामक डावर द्वारा आयोजित इवेंट में परफॉर्म किया था जिसका वीडियो खूब वायरल भी हुआ था।
अगर बात करें दीपिका पादुकोण की तो Cannes Film Festival 2019 के दूसरे दिन Deepika padukone ने रेड कारपेट पर एक बार फिर सबको इम्प्रेस किया था। लाइम शेडेड ट्यूल गाउन और पिंक हेडबैंड के साथ दीपिका ने अपना यह लुक पूरा किया था।
Deepika Padukone कांस में पहुंची हैं। लेकिन पति रणवीर सिंह दिखाई नहीं दिए। इस पर दीपिका ने बताया कि, रणवीर सिंह का स्टाइल Cannes Film Festival 2019 वाला नहीं है बल्कि हाल ही में संपन्न हुए Met Gala Events वाला हैl ऐसे में अगर वह मेट गाला इवेंट पर जा रही होती तो वह रणवीर सिंह को साथ अवश्य लेकर जाती। आपको बता दें कि, कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने फैशन का जलवा बिखेर रही हैं। कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी, हुमा कुरैशी और ऐश्वर्या राय के लुक्स टॉप ट्रेड में रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Exit Poll 2019 आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये Memes, देखकर आ जाएगी हंसी
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप