Cannes 2019 : Hina Khan ने रेड कारपेट पर दी दीपिका-प्रियंका को टक्कर, सामने आईं नई तस्वीरें
Hina Khan latest photo in cannes 2019 कान्स के रेड कारपेट से हिना खान की नई तस्वीरें सामने आई हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे की बहू हिना खान (Hina Khan) ने इस बार कान्स में डेब्यू किया है। हिना पहली ऐसी टीवी एक्ट्रेस हैं जो कान्स के रेड कारपेट तक पहुंची हैं। उनकी इस तरक्की की हर तरफ तारीफ हो रही है। वैसे अगर हिना की अबतक के फोटोग्राफ्स देखें तो वो काफी कॉन्फीडेंट नजर रही हैं। उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि वो पहली बार कान्स पहुंची हैं।
हिना 15 मई को पहली बार रेड कारपेट पर उतरी थीं। इसके बाद वो आज फिर रेड कारपेट पर वॉक करती नजर आईं। पहले हिना ने ट्रांस्पेरेंट गाउन पहना हुआ था। वहीं इस बार उन्होंने रेड कारपेट के लिये डार्क सिल्वउर मेटैलिक गाउन चुनी हैं। हिना ने alinlekal का गाउन पहना था।
वहीं azotique की ज्वैलिरी पहनी थी। हालांकि हिना ने इस ड्रेस के ज्यादा ज्वैलिरी नहीं पहनी है। अगर उनके हेयरस्टाहइल की बात करें तो हिना ने अपने बालों को पीछे की तरफ कर के हल्काे सा बांध रखा है और बाकी के बालों को खुला छोड़ रखा है। देखें हिना की खूबसूरत तस्वीरें।
इससे पहले हिना ने इंटरनेशनल डिजाइनर Ziad Nakad के कलेक्शन का डीप नेक ग्रे गाउन पहना था। उस लुक के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ पीच कलर की लिपस्टिक लगाई थी और बाल बांध रखे थे। एक्सेसरीज के रूप में हिना ने केवल खूबसूरत सी Azotiique by Varun Raheja के कलेक्शन के ईयररिंग्स पहने थे। हिना इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप