Move to Jagran APP

दशहरा पर Box Office: पिछले 5 सालों में आयी फ़िल्मों का ऐसा हुआ हाल, इस बार बधाई हो!

दोनों फ़िल्मों के बीच कांटे की टक्कर होने की सम्भावना है। बधाई हो के ट्रेलर को ज़बर्दस्त रिस्पांस मिला है, जिसके चलते इसकी हाइप बनी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 02:38 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 10:38 AM (IST)
दशहरा पर Box Office: पिछले 5 सालों में आयी फ़िल्मों का ऐसा हुआ हाल, इस बार बधाई हो!
दशहरा पर Box Office: पिछले 5 सालों में आयी फ़िल्मों का ऐसा हुआ हाल, इस बार बधाई हो!

मुंबई। बॉलीवुड फ़िल्मों की रिलीज़ डेट तय करने में आज-कल त्यौहार अहम भूमिका निभाने लगे हैं। निर्माताओं की कोशिश रहती है कि फ़िल्म किसी ऐसी तारीख़ पर रिलीज़ की जाए, जो किसी त्यौहार के इर्द-गिर्द पड़ रही हो, ताकि हर्षोल्लास के वातावरण में मनोरंजन की खुराक ढूंढने अधिक से अधिक दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचें।

loksabha election banner

इस बार दशहरे के मौक़े पर दो फ़िल्में आयी हैं- बधाई हो और नमस्ते इंग्लैंड। दोनों फ़िल्में पहले 19 अक्टूबर को ठीक त्यौहार वाले दिन रिलीज़ हो रही थीं, मगर फिर एक दिन पहले यानि 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंचीं। देशभर, ख़ासकर उत्तर भारत, में दशहरा रावण दहन करके मनाया जाता है, जो शाम को होता है। ऐसे में सिनेमाघरों तक दर्शक कम पहुंचते। शायद इसीलिए फ़िल्मों को प्रीपोन किया गया है, ताकि ओपनिंग कलेक्शंस प्रभावित ना हों। 

दोनों फ़िल्मों के बीच कांटे की टक्कर होने की सम्भावना जताई गयी थी, मगर शुरुआती रेस में बधाई हो भारी पड़ी है, जिसने 7.29 करोड़ शानदार ओपनिंग ली है, जबकि नमस्ते इंग्लैंड महज़ 1.90 करोड़ की ले सकी। बधाई हो के ट्रेलर को ज़बर्दस्त रिस्पांस मिला था, जिसके चलते इसकी हाइप बनी रही। फ़िल्म में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। नमस्ते इंग्लैंड में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी है, जो इशकज़ादे में साथ आ चुके हैं।

वैसे यह देखा गया है कि दूसरे त्यौहारों के मुक़ाबले दशहरा बॉक्स ऑफ़िस के लिए शुभ नहीं रहता। अगर पिछले 5 सालों में दशहरे के त्यौहार पर रिलीज़ हुई फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस नतीजों पर ग़ौर करें तो परिणाम मिला-जुला रहा है। कुछ को ही कामयाबी मिली है।

  • 2017 में दशहरे के मौक़े पर (29 सितम्बर) वरुण धवन की जुड़वां 2 रिलीज़ हुई थी, जिसे उनके पापा डेविड धवन ने डायरेक्ट किया। यह फ़िल्म 138 करोड़ का कलेक्शन करके हिट रही थी।
  • 2016 में दशहरे का त्यौहार 11 अक्टूबर को मंगलवार के दिन था, लिहाज़ा कोई फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई। इससे पहले 7 अक्टूबर को हर्षवर्धन कपूर की मिर्ज़्या और सोनू सूद और प्रभुदेवा की तूतक तूतक तूतिया रिलीज़ हुई थीं। दोनों फ्लॉप रही थीं। मिर्ज़्या ने 11 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि तूतक तूतक तूतिया को सिर्फ़ 2.60 करोड़ ही मिल सके।
  • 2015 में दशहरे का पर्व 22 अक्टूबर को मनाया गया था और इस दिन विकास बहल की शानदार रिलीज़ हुई थी, जिसमें शाहिद कपूर और आलिया भट्ट ने लीड रोल्स निभाये थे। 42 करोड़ का कलेक्शन करके यह फ़िल्म फ्लॉप रही।
  • 2014 में दशहरा 3 अक्टूबर को था। रितिक रोशन की बैंग बैंग और शाहिद कपूर की हैदर एक दिन पहले 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थीं। 2 अक्टूबर को भी गांधी जयंती होने के कारण सरकारी छुट्टी रहती है। दोनों ही फ़िल्में नुक़सान में नहीं रहीं। हॉलीवुड फ़िल्म नाइट एंड डे के इस रीमेक को 181 करोड़ मिले, जबकि हैदर ने 58 करोड़ जमा किये थे। बैंग बैंग का बजट अधिक होने की वजह से फ़िल्म क ज़्यादा मुनाफ़ा नहीं हुआ।
  • 2013 में दशहरे का त्यौहार 13 अक्टूबर को पड़ा था। इस दिन रविवार था। 11 अक्टूबर को वार छोड़ ना यार रिलीज़ हुई। फ़िल्म फ्लॉप रही थी। इस फ़िल्म ने सिर्फ़ 6.75 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। सोहा अली ख़ान, मुकुल देव, शरमन जोशी और जावेद जाफ़री लीड रोल्स में नज़र आये थे।

अब देखते हैं कि बधाई हो और नमस्ते इंग्लैंड इस परिणाम को बदल पाते हैं या नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.