शोमैन राज कपूर के बर्थडे पर उनके तीनों बेटों संग बेटी रितु नंदा ने किया बुक लॉन्च, देखें तस्वीरें
राजकपूर का एक 'अनाड़ी', एक 'आवारा', एक 'छलिया' से शोमैन बनने तक का सफर आसान नहीं था।
मुंबई। 14 दिसंबर को बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर राजकपूर की बर्थ एनिवर्सरी मनाई गयी। इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में कपूर परिवार ने राज कपूर पर एक किताब लॉन्च की। राज कपूर की बेटी रितु नंदा द्वारा लिखित इस किताब का नाम 'The one and only Showman' है। इस मौके पर राज कपूर के तीनों बेटे रंधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर मौजूद थे!
आप जानते हैं कि शोमैन के नाम से मशहूर राजकपूर ने महज 10 साल की उम्र में ही अपना फ़िल्मी सफर शुरू कर दिया और उसके बाद अंतिम सांस तक वो फ़िल्मों से जुड़े रहे। 'The one and only Showman' किताब के जरिये उनकी बेटी ने उनके जीवन के कुछ रोचक पहलुओं को सामने लाने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें: अपने डायरेक्टर से थप्पड़ तक खा चुके थे राजकपूर, जानें 5 दिलचस्प बातें
इस मौके पर कपूर और नंदा परिवार से कई लोग मौजूद थे। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता भी अपने पति निखिल नंदा के साथ बुक लॉन्च के मौके पर नज़र आईं।
बता दें कि राज कपूर की बड़ी बेटी रितु नंदा श्वेता की सास हैं और उन्हीं के बेटे निखिल से अमिताभ बच्चन की बिटिया श्वेता की शादी हुई है। बहरहाल, बुक लॉन्च के मौके पर केक काटकर राज कपूर का जन्मदिन भी मनाया गया। इस फोटो में राज कपूर के पांचों बच्चे यानी तीनों बेटे रंधीर, ऋषि और राजीव के साथ दोनों बेटियां रितु नंदा और रीमा जैन एक साथ देखे जा सकते हैं!
अपने दौर की मिस इंडिया और अभिनेत्री और अब समाज सेविका नफीसा अली भी इस मौके पर मौजूद थीं।
ऋषि कपूर ने बुक लॉन्च के अवसर पर पापा राज कपूर के बारे में और इस किताब के बारे में विस्तार से बात की।
यह भी पढ़ें: शैलेंद्र: एक 'आवारा' गीतकार, जिसने 500 रुपए में राजकपूर के लिए लिखे दो गाने!
लीजेंड अभिनेता राजकपूर का एक 'अनाड़ी', एक 'आवारा', एक 'छलिया' से शोमैन बनने तक का सफर आसान नहीं था। राज कपूर की फ़िल्मों ने भारतीय सिनेमा को काफी समृद्ध किया है और उनके जाने के बाद भी उनकी फ़िल्में भारतीय सिनेमा को एक रौशनी देती है।