Move to Jagran APP

जाह्नवी और ख़ुशी संग बेटे अर्जुन कपूर से मिलने पहुंचे बोनी कपूर, देखें तस्वीरें

अर्जुन और उनकी बहन अंशुला जो बोनी की पहली पत्नी की संतान हैं वे श्री देवी के निधन के बाद से लगातार जाह्नवी और खुशी के साथ खड़े नज़र आये हैं।

By Hirendra JEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 07:29 AM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 07:23 AM (IST)
जाह्नवी और ख़ुशी संग बेटे अर्जुन कपूर से मिलने पहुंचे बोनी कपूर, देखें तस्वीरें
जाह्नवी और ख़ुशी संग बेटे अर्जुन कपूर से मिलने पहुंचे बोनी कपूर, देखें तस्वीरें

मुंबई। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। 'धड़क' के बाद वो अपनी दूसरी फ़िल्म 'तख़्त' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अर्जुन कपूर भी एक के बाद एक कई फ़िल्मों के लिये चर्चा में हैं। शनिवार को ही उनकी एक और फ़िल्म 'इंडियाज़ मोस्ट वाटेंड' की घोषणा हुई है।

loksabha election banner

बहरहाल, शनिवार शाम बोनी कपूर का पूरा परिवार साथ नज़र आया। बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ बेटे अर्जुन कपूर से मिलने पहुंचे। बोनी कपूर ने श्री देवी के निधन के बाद अपनी दोनों बेटियों को बखूबी संभाला है। वो अक्सर जाह्नवी और खुशी के साथ ही मौजूद होते हैं। बोनी अब पूरे मन से अपनी बेटी जाह्नवी के करियर को संवारने में जुट गये हैं। जाह्नवी की डेब्यू फ़िल्म 'धड़क' की कामयाबी से बोनी भी काफी उत्साहित हैं। बहरहाल, अर्जुन कपूर के घर बोनी शनिवार शाम कुछ इस अंदाज़ में दिखे।

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान ने शेयर की यह तस्वीर, कहा- 'मेरे डैडी सबसे हैंडसम'

जाह्नवी जो अपनी फ़िल्मों के अलावा अपने स्टाइल के लिये भी जानी जाती हैं वो इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं। बोनी कपूर अपनी बेटियों को लेकर कितने केयरिंग है वो भी आप इस तस्वीर से समझ सकते हैं कि उन्होंने जाह्नवी का हाथ किसी बच्चे की तरह ही थामा हुआ है।

गौरतलब है कि 'धड़क' में ईशान खट्टर के साथ अपने अभिनय का रंग दिखा चुकी जाह्नवी 'तख़्त' में रणवीर सिंह और अपने चाचा अनिल कपूर के साथ नज़र आने वाली हैं। यह फ़िल्म भी करण जौहर लेकर आ रहे हैं।

बोनी कपूर की छोटी बेटी जो मीडिया से दूर रहना ही पसंद करती है वो कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुई।

यह भी पढ़ें: शाह रुख़ ख़ान की स्टार बेटी सुहाना ख़ान का ये अंदाज़ है ख़ास, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

बहरहाल, बोनी दोनों बेटियों संग अर्जुन कपूर से मिलने पहुंचे थे। अर्जुन और उनकी बहन अंशुला जो बोनी की पहली पत्नी की संतान हैं वे श्री देवी के निधन के बाद से लगातार जाह्नवी और खुशी के साथ खड़े नज़र आये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.