Move to Jagran APP

Boney Kapoor ने शेयर की अर्जुन कपूर और सोनम कपूर की थ्रोबैक पिक्चर, देखें क्या कर रहे है दोनों स्टार किड

हाल ही में फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपने बेटे अर्जुन कपूर और उनकी कजिन सोनम कपूर के बचपन की एक तस्वीर शेयर की। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पुरानी तस्वीर में दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे है।

By Vaishali ChandraEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 08:41 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 07:14 AM (IST)
Boney Kapoor ने शेयर की अर्जुन कपूर और सोनम कपूर की थ्रोबैक पिक्चर, देखें क्या कर रहे है दोनों स्टार किड
Sonam Kapoor, Arjun Kapoor Post Image, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर थ्रोबैक पिक्चर्स पोस्ट करने का एक अलग ही ट्रेंड है। इस ट्रेंड से कोई भी अछूता नही है। बात बॉलीवुड की करें तो सेलिब्रेटीज की थ्रोबैक पिक्चर्स सोशल मीडिया पर कुछ ही सेकेंड में वायरल हो जाती है। हाल ही में फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपने बेटे अर्जुन कपूर और उनकी कजिन सोनम कपूर के बचपन की एक तस्वीर शेयर की। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पुरानी तस्वीर में दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे है।

loksabha election banner

बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में, सोनम और अर्जुन एक सोफे पर बैठे हुये दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन ने यलो कलर की कार्टून प्रिंटेड शर्ट पहनी हुई है जबकि सोनम ने वाइट स्ट्रैप फ्रॉक पहन रखी है। तस्वीर में अर्जुन तो शांत है लेकिन सोनम के चेहरे पर शरारती मुस्कान है।

पोस्ट शेयर करते हुए बोनी कपूर ने लिखा, 'अर्जुन और सोनम ने कुछ शरारत की है, जिसे लेकर दोनों उत्साहित हैं।' पोस्ट पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे है और हार्ट इमोजी के साथ अपना प्यार दे रहे है।

View this post on Instagram

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

कुछ दिनो पहले भी बोनी कपूर ने अपने बहामास वेकेशन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। फोटो में उनके भतीजे अक्षय मारवाह ,अर्जुन कपूर और सोनम कपूर थे। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सोनम, अर्जुन, नंदिनी, अक्षय बहामास वेकेशन में मस्ती करते हुए, इन्हें सम्भालना मुश्किल हो रहा था।' पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

इससे पहले भी बोनी कपूर कई बार अपने परिवार की थ्रोबैक फोटोज शेयर कर चुके हैं। अब तक उन्होंने अपने बच्चों की, पत्नी दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और परिवार के बाकी लोगो की कई अनदेखी पुरानी तस्वीरें शेयर की है।

अर्जुन कपूर को आखिरी बार ओटीटी रिलीज फिल्म भूत पुलिस में देखा गया था, जिसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज, सैफ अली खान और यामी गौतम थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.