बोनी कपूर ने दुर्गा पूजा की अनदेखी थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर दिवंगत श्रीदेवी को किया याद, देखें फोटो
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बॉनी कपूर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी दिवंगत पत्नी और अभिनेत्री श्रीदेवी बेटी अंशुला जान्हवी खुशी अर्जुन कपूर की पुरानी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बॉनी कपूर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी दिवंगत पत्नी और अभिनेत्री श्रीदेवी, बेटी अंशुला, जान्हवी, खुशी, अर्जुन कपूर की पुरानी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
अब उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की दुर्गा पूजा के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दिवंगत अभिनेत्री मुस्कराते हुए बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं तस्वीर में अभिनेत्री पीठ पर कलर से लिखा बोनी में साफ तौर पर दिख रहा है। इस थ्रोबैक फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर बोनी कपूर ने कैप्शन लिखा, ये तस्वीर साल 2012 में लखनऊ में दुर्गा पूजा महोत्सव की है।
शेयर अंशुला और जान्हवी की तस्वीर
हाल ही में बोनी कपूर ने अपनी बड़ी बेटी अंशुला और जान्हवी कपूर की एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अंशुला जान्हवी के बालों की चोटी कर रही हैं, जबकि जान्हवी अपने फोन में व्यस्त है। बता दें कि बोनी और श्रीदेवी ने साल 1996 में शादी रचाई थी। दोनों की दो बेटियां जाह्नवी कपूर औऱ खुशी कपूर हैं, जो अक्सर फोटोज वीडियो के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। वही अभिनेत्री साल 2018 में अपने भतीजे मोहित मारवा की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। वही होटल के रूम में कार्डियक अरेस्ट आने के चलते उनका निधन हो गया था।
कर चुके हैं कई हिट फिल्मों का निर्माण
आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत लिजेंड शक्ति सामन्ता के साथ काम करते हुए की। लेकिन उनकी सबसे सफल फिल्म मिस्टर इंडिया थी, जिसको शेखर कपूर ने निर्देशित किया था। इसके बाद उन्होंने रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, लोफर, जुदाई, पुकार, हमारा दिल आपके पास है, शक्ति, जुदाई, रन, बेवफा, नो एंट्री, वांटेड जैसी सुपर हिट फिल्मों का निर्माण किया है।