'घंटा अवार्ड' में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा की 'बॉम्बे वेलवेट' टॉप पर!
इस साल के घंटा अवार्ड में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिलम 'बॉम्बे वेलवेट' को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी माना था कि ये फिल्म बनाकर उन्होंने गलती कर दी।
मुंबई (पीटीआई)। अनुराग कश्यप की 'बॉम्बे वेलवेट' और सुपरस्टार शाहरुख खान की 'दिलवाले' को साल 2016 के 'घंटा अवार्ड' में सबसे ज्यादा कैटेगरी में नॉमिनेशंस मिले हैं। ये अवार्ड बॉलीवुड की सबसे खराब फिल्मों को दिया जाता है।
'घंटा अवार्ड' में रणबीर कपूर को 'बॉम्बे वेलवेट' के लिए सबसे खराब हीरो की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इसके साथ ही सबसे खराब डायरेक्टर, खराब एक्ट्रेस(अनुष्का शर्मा), खराब कपल (करण जौहर-रणबीर कपूर), खराब कास्टिंग के लिए भी 'बॉम्बे वेलवेट' को नॉमिनेशन मिला है।
अब सनी लियोन हर रात आपसे शेयर करेंगी अपनी मस्त कहानियां...
सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो' को भी 'घंटा अवार्ड' में सबसे खराब फिल्म, सबसे बुरी हीरोइन (सोनम कपूर) और सबसे खराब टाइटल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया है।
इधर अथिया शेट्टी और सूरज पंचोली को एक्शन-रोमांटिक फिल्म 'हीरो' के लिए सबसे खराब डेब्यू अवार्ड के लिए नॉमिनेशन मिला है। वहीं मोस्ट कंट्रोवशियल कंट्रोवर्सी कैटेगरी में अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, हॉलीवुड मूवी स्पेक्टर का किसिंग सीन हटाया जाना और रितिक रोशन और कंगना रनोट को नॉमिनेशन मिला है।
प्रत्यूषा की मौत वाले दिन हुआ क्या था, ब्वॉयफ्रेंड ने पहली बार खुलकर बताया
वहीं घंटा ट्वीट ऑफ द ईयर के लिए सुनील ग्रोवर, ऋषि कपूर, अभिषेक बच्चन और रितिक रोशन को नॉमिनेट किया गया है।