Move to Jagran APP

Save Aarey Trees: मुंबई के जंगल बचाने उतरे ये बॉलीवुड स्‍टार, सोशल मीडिया पर चल रहा कैंपेन

Bollywood Stars Support Save Aarey Campaign मुंबई के जंगल बचाने के लिए बॉलीवुड के सितारों ने सेव आरे कैंपेन (,SaveAarey) का समर्थन किया है।

By Rizwan MohammadEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 02:07 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 03:04 PM (IST)
Save Aarey Trees: मुंबई के जंगल बचाने उतरे ये बॉलीवुड स्‍टार, सोशल मीडिया पर चल रहा कैंपेन
Save Aarey Trees: मुंबई के जंगल बचाने उतरे ये बॉलीवुड स्‍टार, सोशल मीडिया पर चल रहा कैंपेन

नई दिल्‍ली, जेएनएन। Bollywood Stars Support Save Aarey Campaign: मुंबई के जंगल बचाने के लिए बॉलीवुड के सितारों ने सेव आरे कैंपेन (#SaveAarey) का समर्थन किया है। मुंबई में मेट्रो रेल प्रोजेक्‍ट के चलते बड़ी संख्‍या में पेड़ों पर कटाई की तलवार लटकी हुई है। इनको बचाने के लिए मनोज वाजपेयी, जॉन अब्राहम, कैटरीना कैफ समेत कई बड़े बॉलीवुड स्‍टार्स ने अपनी आवाज बुलंद की है।

loksabha election banner

मुंबई के विकास के लिए यातायात सुविधाओं को और सुगम बनाने के उद्देश्‍य से मुंबई मेट्रो रेल कारपोरेशन आरे कॉलोनी से नई रेल लाइन ले जा रहा है। इस मेट्रो कार शेड 3 रेल लाइन के तहत करीब 2700 पेड़ काटे जाएंगे। मेट्रो कारपोरेशन के इस फैसले का विरोध कई सामाजिक संगठनों ने किया है और लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्‍चन के बंगले जलसा और प्रतीक्षा के बाहर भी पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है।

मुंबई में पेड़ों को काटे जाने के फैसले से बॉलीवुड स्‍टार भी नाराज हैं। उन्‍होंने पर्यावरण कार्यकर्ताओं का समर्थन करते हुए सेवआरे कैंपेन के तहत ट्वीटर पर अपने विचार साझा किए हैं। मनोज वाजपेयी ने लिखा है कि मेट्रो प्रोजेक्‍ट डेवलेपमेंट के नाम पर ग्रीन कवर को नष्‍ट कर देगा। इसी तरह अभिनेत्री दिया मिर्जा ने भी ट्वीट करते हुए महाराष्‍ट्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। इसके अलावा अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी पेड़ों के काटे जाने का विरोध किया है। दोनों स्‍टार ने सोशल मीडिया कैंपेन #SavwAarey का समर्थन किया है।

अभिनेता जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए लोगों से अपील की है कि पेड़ों के काटे जाने के विरोध में हमें खड़ा होना पड़ेगा। उन्‍होंने कहा कि वह मुंबई में जन्‍में और यही बड़े हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारे आसपास के पेड़ों को काटा जा रहा है, यह यहां रहने वाले जीवों की हत्‍या करने के बराबर है। पेड़ हमारे फेफड़े हैं, जिनकी वजह से हम सांस लेते हैं। हम इन्‍हें नष्‍ट नहीं होने दे सकते हैं। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम विकास के विरोध में नहीं हैं और न हम मेट्रो का विरोध करते हैं। हम बस जंगलों के काटे जाने का विरोध कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.