मां बनने की ख़ुशी के बीच इन सितारों ने धूमधाम से मनाया नेहा धूपिया का बर्थडे, देखें तस्वीरें
तमाम बातों के बीच यह कहना गलत नहीं कि यह बर्थडे नेहा के लिए बेहद ख़ास है..
मुंबई। 27 अगस्त को बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपना 39 वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर नेहा ने अपने पति अंगद बेदी समेत कई करीबी दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की। वो इस दौरान बेहद खुश नज़र आईं। नेहा के सभी दोस्तों ने मिलकर बड़ी ही धूमधाम से उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
नेहा धूपिया के लिए बीते कुछ महीने बेहद स्पेशल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड और अभिनेता अंगद बेदी से शादी की है। साथ ही पिछले सप्ताह ही उन्होंने मां बनने की ख़ुशी भी शेयर की है और अब शादी के बाद अपना पहला बर्थडे भी पूरे रंग में मना रही हैं। इससे पहले वो अंगद बेदी के साथ लैक्मे फैशन वीक के दौरान रैंप पर भी चलती दिखीं। कुल मिलाकर यह नेहा का गोल्डन टाइम है जिसे वो खुल कर इंजॉय कर रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नेहा ने कैसे केक काटकर अपना बर्थडे मनाया।
यह भी पढ़ें: शादी के तीन महीने बाद नेहा धूपिया ने दी गुड न्यूज़, बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें
बता दें कि नेहा धूपिया की बर्थडे पार्टी में तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे। नेहा के ख़ास दोस्त माने जाने वाले फैशन स्टाइलिश मनीष मल्होत्रा, सोफिया चौधरी और करण जौहर जैसे कई दोस्त नेहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस बर्थडे पार्टी के होस्ट भी करण जौहर ही थे।
वरुण धवन जो इन दिनों अपनी फ़िल्म ‘सुई धागा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। जिस फ़िल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा होंगी और यह फ़िल्म 31 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। वरुण अपने व्यस्ततम दिनचर्या से समय निकालकर नेहा धूपिया की बर्थडे पार्टी में पहुंचे।
बता दें कि नेहा धूपिया मां बनने वाली हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद दी थी। सोशल मीडिया पर नेहा ने पति अंगद बेदी के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें नेहा बेबी बंप दिखाते हुए नजर आईं। आपको याद होगा नेहा और अंगद बेदी ने दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी की थी, जिसकी तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया था। नेहा धूपिया और अंगद बेदी शादी से पहले एक साथ कई बार देखे गए थे लेकिन, शादी की अचानक आई ख़बर लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी। बहरहाल, कबीर ख़ान अपनी पत्नी मिनी माथुर के साथ तो आयुष्मान खुराना भी अपनी वाइफ के साथ नेहा के जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी दोनों ही बॉलीवुड के चर्चित नामों में से हैं। कहा जाता है कि अंगद ने नेहा को पहली बार जिम में देखा था। उस वक्त अंगद दिल्ली में अंडर 19 खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। नेहा को जिम में देखकर अंगद अपना दिल उन पर हार बैठे थे। बाद में दोनों एक दूसरे के करीब आते गए और बात शादी तक पहुंची! बहरहाल, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा बच्चन भी इस मौके पर पहुंचकर नेहा धूपिया को बधाई देती दिखीं। इनके अलावा नंदिता दास, विक्की कौशल, सोहा अली ख़ान जैसे तमाम सितारे भी नेहा को मुबारकबाद देने पहुंचे।
यह भी पढ़ें: मुकेश की पुण्यतिथि पर जानिये और किन बॉलीवुड सितारों की मौत विदेश में हुई, देखें तस्वीरें
इससे पहले अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर नेहा को किस करते हुए एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसको लेकर दोनों को ट्रोल भी होना पड़ा। लेकिन, तमाम बातों के बीच यह कहना गलत नहीं होगा कि यह बर्थडे नेहा के लिए बेहद ख़ास है!