Happy Birthday Sunidhi Chauhan: परिवार के खिलाफ जाकर सुनिधि ने 14 साल बड़े शख्स से की शादी, 1 साल में हो गया था तलाक
Sunidhi Chauhan ने महज 4 साल की उम्र में सिंगिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्होंने 12 साल की छोटी सी उम्र में फिल्म शस्त्र से अपने करियर की शुरुआत कर दी थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी सुरीली आवाज से फैंस के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की फेमस सिंगर सुनिधि चौहान का आज जन्मदिन है। दिल्ली की रहने वाली सुनिधि का जन्म 14 अगस्त, 1983 को हुआ था। सुनिधि आज अपने परिवार और फैंस के साथ अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सुनिधि ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। सुनिधि ने महज 4 साल की उम्र में सिंगिंग शुरू कर दिया था।
इसके बाद उन्होंने 12 साल की छोटी सी उम्र में फिल्म 'शस्त्र' से अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। वहीं सुनिधि ने 'मेरी आवाज सुनो' सिंगिग रिएलिटी शो जीता और उन्हें 'लता मंगेशकर ट्रॉफी' से नवाजा गया। सुनिधि चौहान हमेशा से ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। आज हम आपको इस खास दिन पर उनके बारे में कई ऐसी बातें बताने जा रहे हैं तो शायद ही आप जानते हो। तो चलिए जानते हैं...
18 साल की उम्र में 14 साल बड़े शख्स से की शादी
सुनिधि चौहान की पहली शादी काफी चर्चा में रही थी। उन्होंने 18 साल की उम्र में खुद से 14 साल बड़े डायरेक्टर व कोरियोग्राफर बॉबी खान से साल 2002 में शादी कर ली थी। ये शादी सुनिधि ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर की थी, लेनिक उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी और एक साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। वहीं तलाक का केस फाइल करने के दौरान वह एक्टर अन्नू कपूर व उनकी पत्नी अरुणिता के साथ रहीं।
9 साल बाद की दूसरी शादी
सुनिधि चौहान और बॉबी का तलाक साल 2003 में हो गया था। तलाक के करीब 9 साल बाद साल 24 अप्रैल, 2012 में सुनिधि ने दूसरी शादी म्यूजिक कंपोजर रितेश सोनिक की। दोनों ने एक दूसरे को 2 साल डेट करने के बाद ही शादी का फैसला लिया था। शादी के करीब 6 साल बाद 1 जनवरी, 2018 को सुनिधि ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने तेग रखा।
Photo Credit : Sunidhi Chauhan Instagram