Move to Jagran APP

लॉकडाउन के बीच सोनू निगम ने वीडियो शेयर कर बयां किया अपना दर्द, यहां जानें पूरा ममला

सोनू निगम का एक नया वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में वह लॉकडाउन के बीच अपना दर्द बयां करते नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 22 Apr 2020 01:07 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2020 01:07 PM (IST)
लॉकडाउन के बीच सोनू निगम ने वीडियो शेयर कर बयां किया अपना दर्द, यहां जानें पूरा ममला
लॉकडाउन के बीच सोनू निगम ने वीडियो शेयर कर बयां किया अपना दर्द, यहां जानें पूरा ममला

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के फेसम सिंगर सोनू निगम को कौन नहीं जानता है। सोनू निगम ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वह सिंगिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन सोनू निगम किसी न किसी बयान को लेकर सोशल प्लेटफॉर्म पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वह अपने बयानों के चलते कई बार विवादों में भी फंस जाते हैं। इसी बीच सोनू निगम का एक नया वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में वह लॉकडाउन के बीच अपना दर्द बयां करते नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

Concept and written by Bharat Kukreti and Sonu Nigam Location : Sundar Niwas, Courtesy Sarina Vaswani Shot on : Samsung Fold

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

सोनू निगम एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह सबसे पहले फैंस से पूछते हैं, 'आप सभी कैसे हैं।  लॉकडाउन में उनकी लाइफ कैसी चल रही है। अच्छी चल रही है ना।  आज मैं आपसे कुछ हल्की फुल्की बातें शेयर करता हूं।'

वह कहते हैं, 'यकीन मानिए दोस्तों मैंने लॉकडाउन में घर के अंदर रहकर जिंदगी के चंद अखंड सत्य के बारे में जाना है। सबसे पहला कि झाडू लगाते हुए आगे जाना है और पोछा लगाते हुए पीछे आना है। वहीं अगर पोछा आपकी बीवी ने लगाया है तो न आगे जाना है और न पीछे जाना है। जबतक फर्श सूख न जाएं जहां हैं वहीं रहना है। वरना कोरोना में बहुत रोना पड़ेगा।'

इसके साथ ही सोनू निगम इस वीडियो में आगे कहते हैं, 'सीलिंग फैन नीचे से साफ दिखता है लेकिन उपर से गंदा होता है। ठीक वैसे ही कपड़ों को उल्टा सुखाते हैं। इसके बाद सोनू निगम ने अपने सिंगिंग के अंदाज में फैंस को कोरोना के लिए जागरुक किया।' उन्होंने समझाया कि कोरोना काल में उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। सोनू निगम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.