Neha Kakkar और रोहनप्रीत के बीच शादी के बाद अंगूठी को लेकर छिड़ी जंग, वायरल हो रहा वीडियो
नेहा कक्कड़ फिलहाल अपने ससुराल में हैं। जहां उनका स्वागत बड़े ही धूमधाम से ढोल नगाड़ों के बीच हुआ। इसी बीच नेहा और रोहनप्रीत के साथ शादी के बाद होने वाली एक रस्म का वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है।
नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह फाइनली अब एक दूसरे के हो चुके हैं। 24 अक्टूबर को फाइनली नेहा और रोहन की शादी की तस्वीरें सामने आई थी। वहीं शादी के बाद दोनों के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आए हैं। नेहा की शादी को लेकर पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज़ बना हुआ था। शादी होते ही स्टार्स और फैंस की तरफ से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। इसी बीच नेहा का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियों में वह अपने ससुराल में नजर आ रही हैं। शादी के बादे होने वाली एक खास रस्म निभाती दिख रही हैं।
View this post on Instagram
After Marriage !! #NehuPreet #Nehakakar #RohanPreetSingh #NeheartPreeti #FamilyMember
नेहा कक्कड़ फिलहाल अपने ससुराल में हैं। जहां उनका स्वागत बड़े ही धूमधाम से ढोल नगाड़ों के बीच हुआ। वहीं सभी ने बड़े ही प्यार से नेहा को अपने घर के नए और खास सदस्य के तौर पर अपनाया। इसी बीच नेहा और रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बाद होने वाली कई रस्मों की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं। लेकिन एक वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है।
ये वीडियो नेहा और रोहन के अंगूठी ढूंढने की रस्म का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं दोनों दूध भरे बर्तन में अंगूठी ढूंढ रहे हैं। इस रस्म में रोहनप्रीत अपनी नई नवेली दुल्हन से हार जाते हैं। अंगूठी हाथ में आते ही नेहा खुशी से उछल जाती हैं। वहीं नेहा से इस प्यार भरे गेम में हार कर रोहन काफी खुश नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही। शादी में नेहा और रोहन के परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त जैसे मनीष पॉल, उर्वशी ढोलकिया, उर्वशी रौतेला, अवनीत कौर और कई अन्य लोग शामिल हुए थे। बता दें कि शादी के कुछ ही दिन पहले ही इस नेहा अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल किया था और फिर शादी की अनाउंसमेंट भी कर दी थी।