Priya Malik को बॉलीवुड सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'देश के लिए गर्व का पल'
भारतीय रेसलर प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से मात देकर 73 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन मेडल सिल्वर मेडल जीत कर ओलंपिक में शानदार शुरुआत दिलाई हैं, जिसमें के लिए समूचे देश उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए दिल खोलकर प्यार लूटाया है। अब देश की एक और बेटी प्रिया मलिक ने देश का नाम रोशन किया है। हंगरी में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में प्रिया मलिक ने गोल्ड मेडल जीता है।
अब उन्हें सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तातात लगा हुआ है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर से ट्वीट कर पोस्ट शेयर उन्होंने लिखा, ‘विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रिया मलिक को हार्दिक बधाई।’
Another day, another win.
Congratulations, #Priya_Malik. We are proud of you.💪❤🇮🇳 pic.twitter.com/9gaPvE60v3— Sunny Deol (@iamsunnydeol) July 25, 2021
अभिनेता और गुरदास पुर से बीजेपी के सांसद सनी देओल ने ट्वीट कर लिखा, ‘एक और दिन एक और जीत बधाई प्रिया मलिक, हमें आप पर गर्व है।’
Another champion making us all proud 🇮🇳
Heartiest congratulations to #PriyaMalik on winning the Gold medal in the World Cadet Wrestling Championship! pic.twitter.com/QV0G1yCYgc— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) July 25, 2021
एक्टर अनिल कपूर ने लिखा, ‘भारत के लिए गर्व का पल प्रिया मलिक को स्वर्ण पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई।’ साथ ही मोदी सरकार के कई मंत्रियों ने भी प्रिया को वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी हैं और उनकी जीत की सरहाना की है।
A proud moment for India! Congratulations #PriyaMalik on the 🥇!! pic.twitter.com/w13TwjOSy9— Anil Kapoor (@AnilKapoor) July 25, 2021
आपको बता दें कि हरियाणा के जिंद की रहने वाली प्रिया मलिक ने 73 किलो भार में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप फाइनल में बेलारूस की रेसलर को 5-0 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।