विश्व सिनेमा पर किताब का हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी, मधुर भंडारकर व अर्जुन रामपाल ने किया लोकार्पण
दिल्ली के अनन्य प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में विश्व सिनेमा की दुर्लभ और कालजयी फिल्मों की सरल एवं रोचक भाषा में व्याख्या की गई है।
मुंबई। देश की राजधानी नई दिल्ली में चल रहे चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल के दौरान राकेश मित्तल की किताब ''विश्व सिनेमा की 100 सर्वश्रेष्ठ फिल्में'' का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड जगत की हस्तियां मौजूद थी।
दिल्ली में चल रहे चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल जैसे भव्य और गरिमामय समारोह में विश्व सिनेमा को लेकर लिखी गई किताब का विमोचन किया गया। इंदौर के रहने वाले वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट राकेश मित्तल की किताब ''विश्व सिनेमा की 100 सर्वश्रेष्ठ फिल्में'' का विमोचन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी, सदाबहार अभिनेत्री हेमा मालिनी, अभिनेता अर्जुन रामपाल, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और प्रियदर्शन ने किया। इस आयोजन के दौरान किताब को प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक केतन मेहता ने प्रस्तुत किया। किताब की प्रस्तावना दूरदर्शन के पूर्व उपमाहनिदेशक शरद दत्त ने लिखी है। इस मौक पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने नहीं किया प्रोस्थेटिक मेकअप, फिर भी Pari में देखकर डर जाएंगे आप
आपको बता दें कि, दिल्ली के अनन्य प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में विश्व सिनेमा की दुर्लभ और कालजयी फिल्मों की सरल एवं रोचक भाषा में व्याख्या की गई है। सार्थक सिनेमा के दर्शकों के साथ-साथ सिनेमा के विद्यार्थियों के लिए भी यह पुस्तक बेहद उपयोगी है।
यह भी पढ़ें: असम टूरिज्म के प्रियंका चोपड़ा वाले कैलेंडर में एेसा क्या है जो कांग्रेस ने किया बवाल
बताते चलें कि, राकेश मित्तल इंदौर में संस्था सिनेविजन का संचालन करते हैं। इस संस्था द्वारा लगातार विश्व की मशहूर फिल्मों को दिखाया जाता है।