Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा ने ससुराल में मनाई शादी के बाद पहली Holi, मायके को याद कर हुईं भावुक

प्रियंका ने होली की बधाई देने के लिए अपनी जो तस्वीर शेयर की है वो जोनस ब्रदर्स के गाने सकर के वीडियो की है जिसमें प्रियंका भी फीचर हुई हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 01:45 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 08:07 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने ससुराल में मनाई शादी के बाद पहली Holi, मायके को याद कर हुईं भावुक
प्रियंका चोपड़ा ने ससुराल में मनाई शादी के बाद पहली Holi, मायके को याद कर हुईं भावुक

मुंबई। गुरुवार को होली का त्योहार देशभर में मनाया गया। बॉलीवुड में इस त्योहार का ख़ास महत्व रहा है। फ़िल्मों की कहानियों में होली के त्योहार ने दिलचस्प रंग भरे हैं तो निजी ज़िंदगी में भी इस रंग-बिरंगे पर्व की अनगिनत कहानियां हैं। बहरहाल, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने सोशल मीडिया के ज़रिए होली की बधाई अपने फ़ैंस तक पहुंचाई हैं।

loksabha election banner

निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद यह पहली होली है और वो इस बार होली अपनी ससुराल अमेरिका में ही मना रही हैं। प्रियंका ने सभी को होली की बधाई देते हुए लिखा कि वो इसे मिस कर रही हैं। प्रियंका ने लिखा- ''होली मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं। आज, भारत एक विशाल, रंग-बिरंगी स्ट्रीट पार्टी जैसा दिख रहा है। होली इतना जोशीला मौर मज़ेदार त्योहार है। पड़ोसियों के साथ खाना, संगीत और गुलाल खेलने का अलग ही मज़ा है। होली मेरा पसंदीदा त्योहार है क्योंकि मैं अपने बड़े परिवार के साथ मनाती थी। घर की याद आ रही है।''

प्रियंका ने होली की बधाई देने के लिए अपनी जो तस्वीर शेयर की है, वो जोनस ब्रदर्स के गाने सकर के वीडियो की है, जिसमें प्रियंका भी फीचर हुई हैं।

 

View this post on Instagram

Happy holi to everyone celebrating...Today, India is one giant, colorful street party! Holi is so vibrant and So.Much.Fun. There’s something magical about neighbours and neighbourhoods coming together over with food, music and gulaal! Holi has always been a favourite holiday of mine because I got to celebrate with my huge family... missing home! Love you guys! 🥰 #HappyHoli

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

अक्षय कुमार की होली केसरिया रही। उनकी फ़िल्म केसरी सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और तारीफ़ें बटोर रही है। अक्षय ने होली और नवरोज़ की मुबारकबाद दी है। 

रितिक रोशन ने होली कि मुबारकबाद देते हुए लिखा है कि होली का जोश और रंग आपके जीवन में ख़ुशियां, शांति और प्यार लाएं।

अमिताभ बच्चन ने होली की बधाई एक छोटी से कविता के ज़रिए दी है।

अजय देवगन ने अपने बेटे यश का रंग में सरोबार फोटो शेयर करके लिखा है, होली के सभी रंग।

अजय की बेटर हाफ़ काजोल ने अपनी मॉम तनुजा और बहन तनीषा के साथ होली का फोटो शेयर करके लिखा है- परिवार और लोगों के साथ ही ख़ुशियां शुरू होती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.