Bollywood Actrsses on Mumbai Streets: वर्कआउट से पहले बोल्ड अंदाज में दिखीं रकुल प्रीत सिंह, तो काजोल का दिखा कैजुअल लुक
Bollywood Actrsses on Mumbai Streets बॉलीवुड एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं पैपराजी उनके आसपास ही दिखते हैं। इस तरह से उनके फैंस को भी उनके बारे में जानकारी मिल जाती है।रकुल प्रीत सिंह काजोल और मौनी रॉय मुंबई में दिखाई दीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं, पैपराजी उनके आसपास ही दिखते हैं। इस तरह से उनके फैंस को भी उनके बारे में जानकारी मिल जाती है। मुंबई की गलियों में ये एक्ट्रेस नजर आ जाती हैं। रकुल प्रीत सिंह, काजोल और मौनी रॉय मुंबई में दिखाई दीं।
शनिवार को जब रकुलप्रीत सिंह जिम जाने के लिए कार से बाहर निकलीं तो पैपराजी उनके आसपास ही थे। उन्होंने बाय किया और वर्कआउट के लिए चली गईं।
View this post on Instagram
वहीं, काजोल भी वर्कआउट करके घर जाने के लिए निकली थीं, लेकिन ऐसा लग रहा जैसे कि काफी जल्दी में थीं। पैपराजी और उनके फैंस उन्हें देखते रहे। उन्होंने काली टीशर्ट और ट्राउजर पहन रखा था। काजोल यहां एक दम कैजुअल लुक में दिखाई दे रही थीं।
View this post on Instagram
मॉनी रॉय तो नागिन सीरीयल से घर-घर में फेमस हो गईं। वह मुंबई की गलियों में दिखाई दीं। उन्होंने सफेद रंग का टॉप पहन रखा था, साथ ही ब्लैक-व्हाइट शार्ट्स पहना हुआ था। फोटो सेशन के बाद वो चली गईं। वह काफी बोल्ड अंदाज में दिखाई दीं।
View this post on Instagram