लॉकडाउन में शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी की इन हरकतों से परेशान है राज कुंद्रा, वीडियो में दिखा बुरा हाल
शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में वह अपने पति की धुलाई करती नजर आर रही थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह लगातार लाइम लाइट में बनी रहती हैं। शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती हैं। उनकी इन तस्वीरों और वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दिनों शिल्पा टिकटिक वीडियो को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लॉकडाउन के दौरान वह आए दिन नई-नई वीडियो शेयर कर रही हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपनी बहन शमिता शेट्ट और पति राज कुंद्रा के साथ नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी सोफे पर बैठी हैं। वहीं उनके पति राज कुंद्रा जमीन पर बैठे हैं। दोनों बहने 'आजा ओ माही तेरा रस्ता ओ देख दिया...' गाने पर पागलों की तरह डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति राज उन्हें ऐसा करते देखकर घबरा जाते हैं और झाडू लगाने लगते हैं। शिल्पा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैन्स वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में वह अपने पति की धुलाई करती नजर आर रही थीं। दरअसल, शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह पति राज कुंद्रा को कहती हैं कि काम करते समय उन्हें KISS ना किया करें। इतना सुनते ही साफ-सफाई करने वाली नौकरानी कहती हैं कि मैडम अच्छी तरह से समझा लो मैं तो बोल-बोल के थक गई। बस फिर क्या था इतना सुनते ही शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा की धुलाई करने लग जाती हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है, 'नजर हटी, दुर्घटना घटी, सच्चाई पता चलने पर पिट गए हमारे पति।' शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे है।