Move to Jagran APP

Priyanka Chopra ने इंडस्ट्री में पूरे किए अपने 20 साल, वीडियो में दिखाई अपनी आइकॉन बनने की जर्नी

प्रियंका चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर उन्होंने एक खास वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 03:17 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 03:17 PM (IST)
Priyanka Chopra ने इंडस्ट्री में पूरे किए अपने 20 साल, वीडियो में दिखाई अपनी आइकॉन बनने की जर्नी
Priyanka Chopra ने इंडस्ट्री में पूरे किए अपने 20 साल, वीडियो में दिखाई अपनी आइकॉन बनने की जर्नी

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में काम कर चुकी सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल आइकन के रूप में दुनियाभर में जानी जाती हैं। प्रियंका ने अपने करियर में कई तरह की फिल्में की हैं। वह अलग-अलग किरदारों को जी चुकी हैंं। प्रियंका अब तक के अपने करियर में कई हिट फिल्में और अवॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुकी हैंं। आउट साइडर होने बावजूद प्रियंका ने अपने दम पर इंडस्ट्री में 20 साल पूरे किए। जी हां! प्रियंका चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर उन्होंने एक खास वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी अबतक की जर्नी के बारे में दिखाया गया है। 

loksabha election banner

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you @ozzyproduction and all of you for such a beautiful reminder of these 20 years since I started in this business. I hope to meet you all someday.. Meanwhile I want to celebrate with all of you... stay tuned! Thank you #pcmaniacs

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा ने एंटरटेनमेंट इंडस्टरी में 20 साल पूरे होने पर अपने फैंस को थैक्स करने के लिए एक वीडियो शेयर किया है। उनका ये वीडियो उनके करोड़ों फैंस को प्रेरणा दे रहा है। इस वीडियो को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका लिखती हैं, 'मनोरंजन के 20 साल पूरे। शुक्रिया @ozzyproduction और उनके तमाम उन चाहने वाले फैन्स को जिन्होंने उन्हें इस अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। वह आप सभी से कभी मिलना चाहेंगी। वह इस पल को सभी के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हैं। धन्यवाद।'

आपको बात दें ​कि प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो करीब 7 मिनट का है। इसमें उनकी उन तमाम फिल्मों और अवॉर्ड शोज के बारे में दिखया गया जिसे वह ताउम्र भूल नहीं सकतीं। साथ ही इसमें उनके मिस वर्ल्ड बनने से लेकर हॉलीवुड में जलवा बिखरने तक, सब कुछ दिखाया गया है। उनकी जर्नी को फीयरलेस और सेल्फ मेड सुपरस्टार बताया गया है।

बता दें कि प्रियंका को 2 बार राष्ट्रीय अवॉर्ड जीत चुकी हैं। 126 साल के इतिहास में प्रियंका वो पहली भारतीय महिला थीं जिन्हें Vogue के कवर पेज पर जगह मिली थी। साथ ही उन्होंने वह एक ऐसी एक्ट्रेस भी हैंं जिन्होंने People’s Choice Award अपने नाम किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.