जब इस शख्स ने सोनू सूद से मांगी गर्लफ्रेंड संग भागने के लिए मदद, एक्टर ने बिना इनकार रखी ये शर्त
सोनू सूद लगातर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। लोग ट्विटर इंस्टाग्राम जैसे एप के जरिए सोनू से मदद की गुहार लगा रहे हैं वहीं एक्टर तुरंत ही उनकी कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्मों में विलेन का किरादर निभाने वाले एक्टर सोनू सूद कोरोना वायरस के इस संकट की घड़ी में सभी के मसीहा बने हुए हैं। सोनू सूद लगातार लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। अबतक सोनू हजारों प्रवासियों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। वह लगातर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। लोग ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे एप के जरिए सोनू से मदद की गुहार लगा रहे हैं वहीं एक्टर तुरंत ही उनकी कर रहे हैं। इसी बीच लोग कई मजेदार मैसेज भी सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। लेकिन सोनू उसका भी जवाब काफी मजाकिया अंदाज से दे रहे हैं। वहीं अब एक और एक शख्स ने सोनू सूद एक अजीबो गरीब मदद की गुहार लगाई है।
मेरे पास इस से बेहतर idea है। क्यूँ ना आप दोनो के साथ आप लोगों के परिवार को भी भेज दूँ। चट मँगनी और पट ब्याह। ❣️ https://t.co/lDtfatY0ka" rel="nofollow
— sonu sood (@SonuSood) June 10, 2020
एक्टर सोनू सूद से एक शख्स ने रेंडम एक अपनी गर्लफ्रेंड के भागने के लिए मदद मांगी। सून सूद ने भी इस पर मजेदार जवाब दे रहे हैं। एक शख्स ने ट्वीट किया- 'भाई मुझे भी कहीं छोड़ दो। गर्लफ्रेंड के साथ भागना है। अंडमान निकोबार ही छोड़ दो भाई।' इस पर सोनू ने मजेदार जवाब दिया। सोनू ने लिखा- 'मेरे पास इससे बेहतर आईडिया है। क्यों न आप दोनों के साथ आप लोगों के परिवार को भी भेज दूं। चट मंगनी और पट ब्याह।'
बता दें कि सोनू सूद का ये मजेदार जबाव वाला ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल है। मालूम हो कि सोनू सूद को सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
सोनू सूद के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'दबंग' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है। बात दें कि सोनू विलेन के किरदार में काफी पसंद किए जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में अबतक कई तरह के किरदारों को जिया है।
सोनू सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव नजर आ रहे है। वह सोशल मीडिया पर के जरिए मदद की गुहार लगा रहे लोगों की आगे बढ़कर हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। यहीं नहीं सोनू सूद सभी के मैसेज का जबवा भी बड़े ही प्यार से दे रहे हैं।