Move to Jagran APP

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी से है ऋषि कपूर की फिल्म 'बॉबी' का ये खास कनेक्शन, जानकर रह जाएंगे हैरान

एक्टर ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर सैफ अली खान करीना कपूर खान अभिषेक बच्चन आलिया भट्ट जैसे कई सितारे ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 10:28 AM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 10:28 AM (IST)
पूर्व पीएम इंदिरा गांधी से है ऋषि कपूर की फिल्म 'बॉबी' का ये खास कनेक्शन, जानकर रह जाएंगे हैरान
पूर्व पीएम इंदिरा गांधी से है ऋषि कपूर की फिल्म 'बॉबी' का ये खास कनेक्शन, जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रेल को हुआ है। उन्होंने मुंबई के एच.एन अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया गया। उनके निधन के बाद फैंस सहि​त बॉलीवुड स्टार्स ने उन्होंने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दी। उनका जाना परिवार, इंडस्ट्री और फैंस के लिए एक बड़ा झटका है।

loksabha election banner

ऋषि कपूर के जाने के बाद सबसे ज्यादा जिक्र उनकी फिल्मों में होने वाला रोमांस को लेकर हो रही है। उनकी रोमांटिक फिल्म को लेकर एक दिलचस्प किहानी इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने अपनी किताब 'इंडिया आफ्टर गांधी' में किया है। आइए जनाते हैं उसके बारे में...

 

दरअसल, इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने अपनी किताब 'इंडिया आफ्टर गांधी' में ऋषि कपूर की ​बतौरा लीड एक्टर फिल्म 'बॉबी' और इंडिरा गांधी को लेकर कहानी बताई गई है जो मौजूदा दौर में एकदम प्रासंगिक है। ये देश में लगे आपातकाल के दैरान की बात की है। हां उस वक्त कोरोना वायरस जैसी स्थिति तो नहीं थी लेकिन कुछ राजनैतिक कारणों के चलते लोग अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर थे।

 

​वहीं जिस तरह कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान लोगों को बिजी रखने और उनके मनोरंजन के उद्देश्य से 'रामायण' और 'महाभारत' को एक बार फिर से शुरू किया है। ठीक उसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एक बेहद चौंकाने वाले तरीके से तब 'बॉबी' का दूरदर्शन पर प्रसारण करा दिया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि वह अपने एक प्रतिद्वंदी नेता की रैली में लोगों की भीड़ को रोकना चाहती थीं। बस इसी बात से ऋषि कपूर की फिल्म 'बॉबी' से उनके प्रभाव का अंदाजा लगाया सकता है।  

गौरतलब है कि एक्टर ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.