Ranveer Singh के साथ पहली बार इस फिल्म में नज़र आएंगी कटरीना कैफ? जानें पूरी डिटेल
रणवीर सिहं के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी पत्नी यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ लंबे समय के बाद एक बार फिर एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और कटरीना कैफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि डायरेक्टर जोया अख्तर एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ काम करने का मन बना रही हैंं, लेकिन इस बार वह रणवीर के साथ आलिया भट्ट नहीं बल्कि किसी और एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहती हैं। जोया अख्तर ने पिछली बार रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'गली बॅाय' में काम किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अलिया लीड रोल में नजर आईं थीं। आइए जानते हैं इस बार जोया अख्तार, रणवीर के साथ स्क्रीन पर किस एक्ट्रेस को देखना चाहती हैं।
डायरेटर जोया अख्तर की अगली फिल्म हॉलीवुड की एक मशहूर फिल्म का हिंदी रीमके होगी। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, जोया अख्तर की अगली फिल्म हॉलिवुड फिल्म का हिंदी अडैप्टेशन होगी। उन्होंने इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह के साथ कटरीना कैफ को फाइनल किया है। रिपोर्ट की मानें तो जोया ने हॉलिवुड की फेमस फिल्म 'द डिपार्टेड' के राइट्स ले लिये हैं। हॉलिवुड फिल्म 'द डिपार्टेड' ने साल 2006 में आई यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी है।
खबरों की मानें तो रणवीर सिंह फिल्म में ऑस्कर विनिंग एक्टर लियानार्डो डि कैप्रियो के रोल में नजर आएंगे। फिल्हाल अभी रणवीर और कटरीना की तरफ से इस फिल्म में काम करने को लेकर कोई आधिकरारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन अगर ये बात सच हुई दोनों स्टार्स को एक साथ पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होगा।
रणवीर सिहं के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी पत्नी यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ लंबे समय के बाद एक बार फिर एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों कपिल देव के जीवन पर बन रही बायोपिक फिल्म '83' में काम कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर जहां कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं। दीपिका ने रोमी भाटिया का किरदार निभाया है, जो कि कपिल देव (रणवीर सिंह) की पत्नी हैं।