Move to Jagran APP

बड़ी खबर! फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद ने किया खुलासा, आलिया-रणबीर कब करेंगे शादी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अरमान जैन की शादी में एक साथ देखा गया था। इस दौरान उनके साथ रणबीर की मां नीतू कपूर भी साथ नजर आई थीं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 05:22 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 09:14 AM (IST)
बड़ी खबर! फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद ने किया खुलासा, आलिया-रणबीर कब करेंगे शादी
बड़ी खबर! फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद ने किया खुलासा, आलिया-रणबीर कब करेंगे शादी

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट लंबे समय से एक दूसरे संग अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बता दें कि लंबे समय से उनकी शादी का वेट कर फैंस का इंताजर खत्म हुआ। अब उनकी शादी की फाइनल डेट सामने आ चुकी है। खबरों की मानें तो इनकी शादी इसी साल दिसंबर में तय है, जिसके लिए कपूर खानदान अभी तैयारियां शुरू कर दी है।

loksabha election banner

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर खबर है कि दोनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने के बाद शादी करेंगे। 'ओपन' मैगजीन में फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद के कॉलम के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने दो साल की रिलेशनशीप के बाद इस साल दिसबंर में शादी के बंधन बंध जाएंगे।' रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जो 4 दिसबंर को रिलीज हो रही है के बाद शादी करेंगे।

 

View this post on Instagram

💕💫

A post shared by Ranbir Kapoor (@ranbirfanbase) on

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन दोनों के परिवारों में इनकी शादी की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं ताकी शादी की डेट तक सब कुछ अच्छे से अरेंजमेंट हो जाए और शादी निश्चित तारीख पर हो सके। परिवार वाले जल्द ही शादी शादी की तारीख की घोषणा कर सकते हैं। 

हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अरमान जैन की शादी में एक साथ देखा गया था। इस दौरान उनके साथ रणबीर की मां नीतू कपूर भी साथ नजर आई थीं। शादी में दोनों की जोड़ी बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.