Move to Jagran APP

Blackbuck Poaching Case में राहत के बाद सलमान खान का पहला रिएक्शन, फोटो शेयर कर फैंस से कही ये बात

जोधपुर की जिला और सत्र न्यायालय ने गुरुवार को राजस्थान सरकार ने सलमान के खिलाफ याचिका को खारिज कर दिया है। जिसमें आरोप लगाया गया था कि सलमान ने शस्त्र अधिनियम के संबंध में गलत हलफनामा पेश किया था।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 10:06 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 10:06 AM (IST)
Blackbuck Poaching Case में राहत के बाद सलमान खान का पहला रिएक्शन, फोटो शेयर कर फैंस से कही ये बात
Blackbuck Poaching Case Salman Khan First Reaction After Get Relief From Jodhpur Court Photos Goes Viral

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले से संबंधित आर्म्‍स लाइसेंस केस में बड़ी राहत मिली है। जोधपुर की जिला और सत्र न्यायालय ने गुरुवार को राजस्थान सरकार ने  सलमान के खिलाफ याचिका को खारिज कर दिया है। जिसमें आरोप लगाया गया था कि सलमान खान ने शस्त्र अधिनियम के संबंध में गलत हलफनामा पेश किया था। कोर्ट के फैसले के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट के जिरिए फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त किया है। सलमाना खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

loksabha election banner

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

दरअसल, सलमान खान ने आर्म्‍स लाइसेंस केस में अदालत का फैसला आने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बेहद ही हैंडसम नजर आ रहे हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि सलमान ने ब्लैक कलर का सूट  पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने ब्यू शर्ट कैरी किया हुआ है। वहीं इस फोटो में वह स्टाइल में पोज देते दिख रहे हैं। साथ ही उनके हाथ में उनका  सिग्नेचर ब्रेसलेट भी नजर आ रहा है। ये फोटो सलमान ने अपने फैंस को डैडीकेट की है। सलमान का ये सूट बूट लुक उनके फैंस को काफी जच रहा है।  

इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘मेरे सभी फैंस के लिए, आपके प्यार, सपोर्ट और चिंता के लिए शुक्रिया। ख्याल रखो अपना और परिवार का। भगवान का आशीर्वाद रहे और आपको भी प्यार...।' सलमान खान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। अबतब इस फोटो को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं फैंस इस पर लगातार कमेंट्स भी कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.