बर्थडे स्पेशल: सबके सामने सलमान ख़ान ने इस एक्ट्रेस से कहा था- मैंने प्यार किया
इनदिनों अगर आप उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखें तो उनका टशन देखते ही बनता है। एक अभिनेत्री की झलक आज भी उनमें जैसे बची हुई है।
मुंबई। फिल्मफेयर से बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड जीत चुकी एक्ट्रेस भाग्य श्री पटवर्धन का आज जन्मदिन है। राज घराने से ताल्लुक रखने वाली इस एक्ट्रेस का जन्म 23 फरवरी 1969 को मुंबई में हुआ था। आज 48 वर्षीय भाग्य श्री दरअसल इसलिये भी जानी जाती हैं क्योंकि अपनी पहली ही फ़िल्म से मिली कामयाबी को वो आगे कायम नहीं रख सकीं।
भाग्य श्री ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत वर्ष 1987 में टीवी पर प्रसारित अमोल पालेकर की 'कच्ची धूप' से की थी। लेकिन, उनकी पहचान 'मैंने प्यार किया' की एक्ट्रेस से ही है। मैंने प्यार किया की यह सुमन एक ही रात में घर-घर में पॉपुलर हो गयीं। उस समय भाग्यश्री महज 20 साल की थीं। वहां से उनका करियर बुलंदी को छू जा सकता था। लेकिन, समय शायद सुमन के हाथ में नहीं बल्कि प्रेम बने सलमान के साथ सफ़र पर निकल पड़ा। आपको बता दें, सूरज बडज़ात्या निर्देशित फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। टिकट खिड़की पर यह फ़िल्म सुपरहिट साबित हुई। एक तरह से इस जोड़ी का डंका बज गया था।
इसे भी पढ़ें: फ़िल्मों से ज्यादा अपनी रिलेशनशिप के लिए चर्चा में रही यह एक्ट्रेस जाने आज कहां खो गयी
लेकिन, फ़िल्म के सफल होते ही एक फैसला जैसे भाग्य श्री पर भारी पड़ गया। फ़िल्म रिलीज़ होने के एक साल के भीतर ही भाग्यश्री ने हिमालय दासानी के साथ शादी कर ली। शादी के बाद भाग्यश्री की कैद में है बुलबुल,त्यागी,पायल और घर आया मेरा परदेसी जैसी कुछ फ़िल्में प्रदर्शित ज़रूर हुईं लेकिन सभी फ़िल्मों ने टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया। इन फ़िल्मों की नाकामयाबी के बाद भाग्यश्री ने फ़िल्मों में काम करना बंद कर दिया।
इसे भी पढ़ें: ये हैं 7 बॉलीवुड कपल्स जिन्होंने सगाई तो की पर नहीं बन सके दूल्हा-दुल्हन
हालांकि, साल 2001 में प्रदर्शित फ़िल्म 'हेल्लो गर्ल्स' के जरिये भाग्यश्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बीच भाग्यश्री ने भोजपुरी,मराठी और तेलगु फ़िल्मों में भी अभिनय किया। लेकिन, वो स्टारडम फिर उन्हें कभी न मिल सका जो उन्होंने ' मैंने प्यार किया' से हासिल की थी। बहरहाल, आपको बता दें कि 2014-2015 में भाग्यश्री छोटे पर्दे के सीरियल 'लौट आओ त्रिशा' में दिखीं। यह सीरियल काफी लोकप्रिय रहा। इसके अलावा वह 2009 में 'झलक दिखला जा' में बतौर प्रतियोगी नज़र आ चुकी हैं। वैसे इनदिनों अगर आप उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखें तो उनका टशन देखते ही बनता है। एक अभिनेत्री की झलक आज भी उनमें बची हुई है।
Jolly LLB 2 बनी अक्षय कुमार की लगातार 100 करोड़ कमाने वाली चौथी फ़िल्म, देखें तस्वीरें
अब भाग्यश्री अपने परिवार को प्राथमिकता दे रही हैं। सौम्य नेचर वाली भाग्यश्री के दो प्यारे बच्चे हैं। 23 साल का बेटा अभिमन्यु और 21 साल की बेटी अवन्तिका। लेकिन, भाग्य श्री को देख कर आप इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि वो दो एडल्ट हो गए बच्चों की मां हैं। ऊपर की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वो आज भी बेहद खूबसूरत और फिट दिखती हैं। बहरहाल, आप सबकी तरफ से भाग्य श्री को हैप्पी बर्थडे कहते हुए यही शुभकामना है कि वो हमेशा यूं ही फिट और खूबसूरत बनी रहे!