Move to Jagran APP

'Robinhood Of Bihar': बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बन रहे हैं 'रॉबिनहुड', दीपक ठाकुर दे रहे हैं साथ

Robinhood Of Bihar गुप्तेश्वर पाडेंय एक गाने में नज़र आने वाले हैं। इस गाने में वह ना सिर्फ बतौर एक्टर नज़र आ रहे हैं बल्कि गाना भी उन पर आधारित है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 07:04 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 07:31 PM (IST)
'Robinhood Of Bihar': बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बन रहे हैं 'रॉबिनहुड', दीपक ठाकुर दे रहे हैं साथ
'Robinhood Of Bihar': बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बन रहे हैं 'रॉबिनहुड', दीपक ठाकुर दे रहे हैं साथ

 नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बिहार और बिहार पुलिस लगातार चर्चा में बनी हुई है। सुशांत के पिता केके सिंह ने सबसे पहले पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ़ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज़ किया था। इसके बाद बिहार पुलिस मुंबई जांच करने के लिए भी गई। इस दौरान विवाद भी सामने आया। विवाद के साथ-साथ एक नाम और सुर्खियों में आया। यह नाम है बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय का। अब एक बार वह फिर चर्चा में है। इस बार कोई बयान इसकी वज़ह नहीं है। इस बार वह एक गानों को लेकर सुर्खियों में हैं।

loksabha election banner

रॉबिनहुड बिहार के

दरअसल, गुप्तेश्वर पाडेंय एक गाने में नज़र आने वाले हैं। इस गाने में वह ना सिर्फ बतौर एक्टर नज़र आ रहे हैं, बल्कि गाना भी उन पर आधारित है। गाने के बोले है- डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय हैं रॉबिनहुड बिहार के। इस गाने में गुप्तश्वेर पांडेय की छवि रॉबिनहुड की करने की कोशिश की गई है। वह काले चश्मा पहने कर एक दंबग छवि बनाते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय लगातार सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं। 1987 बैच के इस आईपीएस अधिरकारी के फेसबुक पर 7.7 लाख फॉलोवर्स हैं। वहीं, 2.5 लाख फॉलोवर्स ट्विटर पर भी हैं। 

दीपिक ठाकुर का गाना 

इस गाने को कोई और नहीं, बल्कि बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी दीपक ठाकुर ने गाया है। दीपक ठाकुर भी इस गाने में खुद भी नज़र आने वाले हैं। दीपिक ने इससे पहले बिग बॉस में नज़र आ चुके हैं। इसके अलावा मुक्काबाज़ और गैंग ऑफ़ वासेपुर जैसे फ़िल्मों में गाना भी गा चुके हैं। दीपक ठाकुर भी बिहार के रहने वाले हैं। इस वक्त वह बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनका खुद गांव बाढ़ में डूब गया था। ऐसे में दीपक ने लोगों के लिए अनाज और भोजन की व्यवस्था की।

कब रिलीज़ होगा गाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गाना 20 सितंबर को रिलीज़ होने वाला है। अब देखना है कि यह गाना लोगों को कितना पसंद आता है। तब तक आप टीज़र देख सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.