Bigg Boss 13: बिग बॉस की ईनामी राशि हुई दोगुनी, विनर को 1 करोड़ रुपए मिलने का अनुमान!
Bigg Boss 13 विकिपीडिया पर कहा जा रहा है कि इस बार पुरस्कार राशि 1 करोड़ रुपये होगी।
नई दिल्ली, जेएनएनl बिग बॉस 13 का ग्रैंड फिनाले जल्द होने वाला है। अभी भी घर में छह कंटेस्टेंट हैंl इसमें आसिम रियाज़, सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, शहनाज़ गिल और आरती सिंह शामिल है। हालांकि फैन्स इस बात को लेकर उत्सुक है कि विनर को कितनी राशि मिलेगी। बिग बॉस 29 सितंबर 2019 से शुरू हुआ था और यह अब साढ़े चार महीनों बाद खत्म हो रहा हैl
ग्रैंड फिनाले शनिवार को होने वाला है और अब केवल दो दिन और छह कंटेस्टेंट के साथ फैन्स के बीच यह जानने की उत्सुकता है कि विजेता कौन होगा, यह अपने चरम पर है।
यह कहा जा सकता है कि इस बार का सीजन काफी सफल रहा है और फैन्स ने बिग बॉस 13 का भरपूर मजा लिया है। जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे एक और सवाल है, जिसके जवाब के लिए प्रशंसक उत्सुक हैं। बड़ा सवाल बना हुआ है कि बिग बॉस 13 की ईनामी राशि कितनी है? यकीन है कि बहुत सारे लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि विजेता को कितनी धनराशि मिलेगी।
स्पॉट बॉय में छपी खबर के अनुसार आमतौर पर पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये होती है, विकिपीडिया पर कहा जा रहा है कि इस बार पुरस्कार राशि 1 करोड़ रुपये होगी। जोकि दोगुनी रकम हैl शो के प्रसारित होने से पहले टेली चक्कर पर ऐसी रिपोर्ट थी कि पुरस्कार राशि को दोगुनी करने का विचार था क्योंकि मेकर्स को पुरस्कार राशि के कारण बड़े सेलेब्स को ढूंढने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस बीच सभी यह जानने के लिए बेचैन है कि बिग बॉस 13 कौन जीतता हैl आसिम रियाज़, सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा और आरती सिंह? यह हम जल्द ही पता लगा लेंगेl इस बार का बिग बॉस पहले के मुकाबले अधिक विवादित और हिंसक हैl इसके चलते यह लोकप्रिय भी हैंl