Bigg Boss 13: रश्मि देसाई के 'दुश्मन' की बिग बॉस में एंट्री, भाई मृणाल जैन से रहा है अफेयर
Bigg Boss 13 पता चला है कि बिग बॉस के मेकर्स मृणाल जैन की एक्स गर्लफ्रैंड वर्षा भागवानी की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बारे में सोच रहे थे। वर्षा के रश्मि के साथ बड़े टकराव रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: पता चला है कि बिग बॉस के मेकर्स मृणाल जैन की एक्स गर्लफ्रैंड वर्षा भागवानी की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बारे में सोच रहे थे। हालांकि अभी तय नहीं है कि अब उनकी एंट्री होगी या नहीं पर जब वर्षा भागवानी से इस बारे में बात की गई तो कई सनसनीखेज खुलासे हुए। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक वर्षा ने बताया कि उनके रश्मि देसाई के साथ बड़े टकराव रहे हैं। इसका कारण हैं मृणाल जैन, जो रश्मि के राखी भाई हैं। पिछले हफ्ते जब बिग बॉस के घर में रश्मि देसाई का शेफाली बग्गा से पंगा हुआ था, तब भी मृणाल ने शेफाली पर निशाना साधा था।
एक साल तक चला था मृणाल और वर्षा का अफेयर
वर्षा भगवानी ने बताया है कि जब उनका मृणाल के साथ अफेयर चल रहा था, तब रश्मि देसाई ने उनकी मां को फोन किया था। बाद में मृणाल जैन वर्षा को छोड़कर अपनी पत्नी स्वीटी के पास चले गए। एक साल लंबा रिश्ता टूटने के बाद वर्षा का दिल टूट गया और वह डिप्रेशन में चली गई थीं। वर्षा ने जून 2017 के एक इंटरव्यू में बताया था कि मृणाल के घर वालों ने उसकी शादी जबरदस्ती स्वीटी के साथ करा दी थी।
रश्मि देसाई ने किया था वर्षा की मां को फोन
वर्षा का कहना था कि एक बार मृणाल ने कार में उनके करीब आने की कोशिश की थी। फिर बाद में उन्हें नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। वर्षा ने फिर इसकी शिकायत मृणाल की पत्नी से की तो वह मृणाल को छोड़कर चली गईं। इसके बाद मृणाल ने वर्षा के साथ दुर्व्यवहार किया। वर्षा ने पुलिस से भी इसकी शिकायत की थी। वर्षा का कहना है कि इसके बाद एक दिन मृणाल फिर उनके पास आए थे। दोनों ने धक्कामुक्की हुई। बाद में रश्मि ने इस घटना के लिए मृणाल का बचाव किया और मेरी मां से कहा कि आप की बेटी दूध पीती बच्ची नहीं है। यह सुनकर मेरी मां रोने लगी।