Bigg Boss 12: सलमान खान ने किया खुलासा, अब ये कटेंस्टेंट हुए बेघर
बिग बॉस से एक कंटेस्टेंट बेघर हो चुका है। सलमान खान ने इस बात का खुलासा किया था।
मुंबई। दिवाली में महज कुछ दिन बाकी रह गए हैं और इसका सेलिब्रेशन बिग बॉस के घर पर भी हो रहा है। बिग बॉस 12 में वीकेंड का वार के साथ दिवाली धमाका भी हुआ। एंटरटेनमेंट के साथ एलिमिनेशन भी हुआ और एक कंटेस्टेंट को बेघर होना पड़ा।
बिग बॉस के घर में जहां एक ओर दीवाली सेलिब्रेशन हुआ तो वहीं दूसरी ओर एलिमिनेशनल में एक कंटेस्टेंट को बेघर होना पड़ा। रविवार को एपिसोड की शुरुआत भारती और सलमान के डांस से हुई जिन्होंने खूब एंटरटेन किया। सभी कंटेस्टेंट्स दीवाली के मौके पर ट्रेडिशनल लुक में थे। सलमान सभी घरवालों को टास्क भी देते हैं। इस बीच जसलीन और रोमिल में कहा सुनी हो जाती है। टास्क के बाद भारती और आदित्य नारायण की एंट्री होती है। दोनों मिलकर एंटरटेन करते हैं। एंटरटेनमेंट के डोज के बाद वह घड़ी आती है जिसका इंतजार शायद ही कोई कर रहा था। सलमान खान दर्शकों को बताते हैं कि इस बार दीवाली पर भी एविक्शन होगा। यही बताने के लिए सलमान मी टीवी के माध्यम से घर में जाते हैं। सलमान बताते हैं कि इस बार तरीका थोड़ा अलग है चूंकि सुरक्षित सदस्यों को नॉमिनेटेड सदस्यों में से किसी एक को बेघर करने के लिए वोट करना है। उस सदस्य को वोट करना है जो उनके हिसाब से सबसे कम एंटरटेनिंग है। कम एंटरटेनिंग होने के लिए सबसे ज्यादा वोट उर्वशी को मिलते हैं और वह घर से बेघर हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें: आमिर ने कटरीना को क्यों बताया इस खूबसूरत गोले की एलियन
इस बार वीकेंड एपिसोड में खूब एंटरटेनमेंट हुआ है। जहां एक ओर भारती सिंह ने हंसी के ठहाके लगवाये वहीं दूसरी ओर आदित्य नारायण ने भी गीतों से सबका दिल जीत लिया था।
यह भी पढ़ें: 2.0 के इस लुक में ख़ुद को देख कर अक्षय कुमार के होश उड़ गए