Bigg Boss 12: श्रीसंत फिर चर्चा में, हो गई भयंकर लड़ाई
बिग बॉस 12 के 75वें एपिसोड में कई कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिली।
मुंबई। बिग बॉस के घर में घमासान जारी है। कंटेस्टेंट के बीच में खूब बहस हो रही है। बिग बॉस के घर में 74वें दिन भी एेसा ही कुछ हुआ। श्रीसंत कुछ दिनों से अपनी कंट्रोवर्सी को लेकर जानकारी दे रहे थे। एक बार फिर वे खबरों में हैं क्योंकि गुरुवार को उनकी झड़प सुरभि से हुई।
जी हां, बिग बॉस के 75वें एपिसोड में घरवालों के बीच जबरदस्त बहस हुई। बिग बॉस ने घरवालों को चार सदस्यों को कप्तानी के लिए चुनते हैं। घरवालों को चार लोग उनके लग्जरी बजह टास्क में परफॉर्मेंस के आधार पर चुनते हैं। दीपिका टास्क के बारे में पढ़ती हैं। टास्क शुरू हो जाता है। इस बीच सुरभि श्रीसंत को परेशान करने की कोशिश करती हैं। वह उनका मजाक उड़ाती हैं और हद पार कर देती हैं। इसके बाद होना क्या था दोनों के बीच भयंकर झगड़ा होता है। वहीं दीपिका करणवीर को फेक कहती हैं और दीपक उन्हें फेक बताते हैं। इसके बाद जसलीन और सोमी के बीच झगड़ होता है। हद तो तब हो जाती है जब दीपिक जसलीन को बोलते हैं कि वे मर्द भी नहीं हैं और औरत भी। इसके बाद करणवीर दीपक को कहते हैं कि उन्होंने बहुत गलत बात कह दी है।जिसके कारण उन्हें शो से बाहर भी जाना पड़ सकता है। इसके बाद रोमिल और दीपक के बीच भी झगड़ा हो जाता है। वही दीपिका रोहित पर महिलाओं को अपमान करने का आरोप लगाती हैं। श्रीसंत और रोमिल रोहित को टास्क से डिस्ट्रेक्ट करते दिखाई देते हैं। इसके बाद सुरभि और श्रीसंत के बीच लड़ाई जारी रहती है और बीच बचाव करने के लिए सोमी आती हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office Prediction: आज से रजनी-अक्षय की 2.0, क्या पहले दिन टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें: Tarot card prediction: प्रियंका और निक के एेसे रहेंगे आने वाले दो साल, मिले ये वाले कार्ड