Bigg Boss 12: शाहरुख़ ने घरवालों से पूछे ज़ीरो-हीरो वाले सवाल, सलमान संग खेला गेम
बिग बॉस 12 को रविवार के प्रसारित एपिसोड में सलमान और शाहरुख़ ने सबका खूब मनोरंजन किया।
मुंबई। बिग बॉस के एपिसोड 92 में एक तरफ जहां शाहरुख़ सलमान खान ने मिलकर दर्शकों को खूब मनोरंजन किया वही एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर जाना पड़ा है। हमने आपको बताया था कि वीकंड का वार में शाहरुख़ सलमान की जुगलबंदी होगी।
बिग बॉस के घर में 91वें दिन रविवार को सलमान सबका स्वागत करते हैं। वे इसके साथ यह भी बता देते हैं कि, इस दिन सोमी, रोहित या करणवीर में से एक कोई बाहर जाएगा। इस बीच सलमान ने सभी घरवालों को एविक्शन की बात कहकर डरा भी दिया। इसके बाद शुरुआत होती है सुल्तानी अखाड़े कि जिसमें सलमान द्वारा श्रीसंत और रोमिल को बुलाया जाता है। दोनों पहले राउंड में लड़ते हैं और जीत श्रीसंत की होती है। लेकिन दूसरे और तीसरे राउंड में रोमिल जीत जाते हैं और उन्हें मेडल भी दिया जाता है।
इसके बाद शाहरख़ स्टेज पर आते हैं परफॉर्म करते हैं। इसके बाद शाहरुख़ अपने अंदाज में सलमान से कुछ डायलॉग्स बुलवाते हैं। इसके बाद एक गेम होता है जिसमें सलमान शाहरुख़ को एक प्रोडक्ट बेचने के लिए कहते हैं जिसे वे देख नहीं सकते। इस दौरान दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आती है और शाहरुख़ मजेदार अंदाज में जवाब देते हैं। शाहरुख़ को सलमान द्वारा प्रतियोगियों से मिलवाया जाता है। शाहरुख़ सभी को बधाई देते हैं। इस बीच सोमी शाहरुख़ को हैंडसम कहती हैं। शाहरुख़ दीपक पर परफॉर्म करने का कहते हैं। इसके बाद दीपक शाहरुख़ का ही एक डायलॉग बोलते हैं जिस पर उन्हें शाहरुख़ द्वारा तारीफ भी मिलती है। दीपक शाहरुख़ के गीत गेरुआ पर भी डांस करते हैं।
इसके बाद मजेदार बात होती है कि शाहरुख़ सभी से पूछते हैं कि उन्हें घर में कौन ज़ीरो और कौन हीरो लगता है। वह बताते हैं कि इन दोनों का मतलब उल्टा है। जवाब देते हुए श्रीसंत खुदको ज़ीरो बताते हैं और दीपिका को हीरो। करणवीर रोमिल को ज़ीरो और सुरभि को हीरो बताते हैं। रोमिल सुरभि को ज़ीरो और सोमी को हीरो बताते हैं। वही सोमी करणवीर को हीरो बतलाती हैं।
इसके बाद सवाल जवाब का दौर शुरू होता है। इस बीच शाहरुख़ बताते हैं कि, शादी के पहले उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी और न ही उन्होंने कभी भी कोई अवॉर्ड खरीदा। इस बीच सलमान और शाहरुख़ शरारती अंदाज में एक दूसरे से सवाल करते हैं।
आखिर में सलमान घोषणा करते हैं कि घर से बाहर रोहित जाएंगे। यह सुनकर सभी आश्चर्यचकित रह जाते हैं। इसके बाद रोहित सबसे मिलते हैं और घर से बाहर चले जाते हैं।
यह भी पढ़ें: तो धर्मेंद्र को एेसे मिला था राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में यह रोल, खुद उनसे सुनिए
यह भी पढ़ें: सपना चौधरी के घायल करने वाले गाने का अमेरिका से आया Video वायरल