करण जौहर की बर्थडे पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, सारा और जाह्नवी कपूर ने खींचा सबका ध्यान, देखें तस्वीरें
करण हाल ही में दो बच्चों यश और रूही के पिता बने हैं और इस लिहाज से भी उनका यह 46 वां बर्थडे बेहद खास रहा!
मुंबई। गुरुवार को करण जौहर का बर्थडे था। इस मौके पर करण जौहर को बधाई देने पूरा बॉलीवुड जुट गया। 45 साल के करण हाल ही में दो बच्चों के पिता बने हैं तो यह मौका उनके लिए दोहरी ख़ुशी का था। इस मौके पर हर पीढ़ी के स्टार्स, एक्टर, एक्ट्रेस उन्हें शुभकामनायें देने पहुंचे। आइये देखते हैं तस्वीरें..
करण बॉलीवुड के सबसे पावरफुल सेलेब्स में से एक हैं। इसके अलावा उनका स्वभाव भी कई लोगों को अपनी ओर खींचता है। हालांकि, कई बार वो विवादों में भी रहे हैं लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी ही है। शाम होते ही उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। उनके बर्थडे की पार्टी में रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर साथ-साथ पहुंचे। आप इस तस्वीर में यह देख भी पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान का अपना अलग ही है स्टाइल, अब उनके टी शर्ट पर भी देखिये ट्यूबलाइट, देखें तस्वीरें
इस मौके पर वरुण धवन अपनी गर्ल फ्रेंड नताशा दलाल के साथ नज़र आये। वरुण के दायें हाथ में आप देख सकते हैं कि पट्टी बंधी हुई है, लगता है उन्हें कोई चोट लगी हो!
आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस मौके पर एक साथ पहुंचे। ये दोनों ही सितारे अक्सर करण जौहर के घर जाते रहते हैं।
आमिर ख़ान हालांकि फ़िल्मी पार्टियों से दूर ही रहते हैं लेकिन करण को शुभकामना देने वो भी पहुंचे। बीते दिनों हमने उन्हें 'कॉफ़ी विद करण' में भी एक अलग अंदाज़ में देखा था।
'
इंडस्ट्री में अगर किसी पार्टी में मलायका अरोरा न पहुंचे तो वो पार्टी अधूरी ही मानी जाती है। यहां भी मलायका अपनी बहन अमृता के साथ पहुंची थीं।
अनुष्का शर्मा भी करण जौहर की काफी अच्छी दोस्त हैं। अनुष्का भी करण को जन्मदिन की बधाई देने के लिए खास तौर से आयीं।
दीपिका पादुकोण भी इस मौके पर पहुंची। हालांकि, रणवीर सिंह कहीं नज़र नहीं आ रहे हैं। बता दें कि, करण जौहर की पार्टी काफी हाई प्रोफाइल होती है।
इस मौके पर कई सेलेब्स करण जौहर को विश करने पहुंचे। एकता कपूर से लेकर संजय कपूर और ऐश्वर्या से लेकर अभिषेक बच्चन। लेकिन, सबसे ज्यादा ध्यान खींचा श्रीदेवी की स्टार डॉटर जाह्नवी कपूर ने! आप देख सकते हैं इस तस्वीर में जाह्नवी कितनी खूबसूरत लग रही हैं।
जाह्नवी ही नहीं सैफ अली ख़ान की स्टार डॉटर सारा अली ख़ान भी इस मौके पर पहुंची। ख़बर है कि सारा करण की किसी फ़िल्म से डेब्यू कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: फ़िल्म रिव्यु: फ़िल्म ख़त्म होती है तो हर तरफ एक ही चीज़ गूंजती है सचिन, सचिन! (साढ़े 4 स्टार)
अक्षय कुमार भी अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के साथ इस मौके पर पहुंचे। इसके अलावा सलमान की बहन अर्पिता अपने पति आयुष के साथ नज़र आयीं।
जबकि मान्यता दत्त के साथ संजय दत्त भी इस पार्टी में पहुंचे। आप देख सकते हैं संजय इस तस्वीर में काफी कूल लग रहे हैं! इसके अलावा शाहिद कपूर, रितिक रोशन, सोनम कपूर, कैटरिना कैफ आदि भी इस मौके पर पहुंचे।
तो इन तस्वीरों से ज़ाहिर है करण इंडस्ट्री में काफी पसंद किये जाते हैं। आप जानते हैं कि करण हाल ही में दो बच्चों यश और रूही के पिता बने हैं और इस लिहाज से भी उनका यह 46 वां बर्थडे बेहद खास रहा!