अब अमिताभ ने किया खुलासा, एक साल से मिल रहे हैं 'डर्टी एसएमएस'
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी फैंस से शेयर करते रहते हैं। अपना ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी देने के बाद अब उन्होंने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उन्हें एक साल से
मुंबई। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी फैंस से शेयर करते रहते हैं। अपना ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी देने के बाद अब उन्होंने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उन्हें एक साल से आपत्तिजनक एसएमएस मिल रहे हैं।
सलमान ने छह बहनों के साथ क्लिक की सेल्फी, क्या आपने देखी?
जी हां, और अब अमिताभ बच्चन ने इस मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस से संपर्क किया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ये रहा उनका ट्वीट।
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपना ट्विटर अकाउंट होने की जानकारी देते हुए बताया था कि उनके पेज पर सेक्स साइट्स के लिंक शेयर किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने हैकर को भी ऐसा न करने की हिदायत दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। सेक्स साइट्स को फॉलो करने के लिए लिंक शेयर किए जा रहे हैं। ऐसा जो भी कर रहा है, किसी और के साथ करो। मुझे इसकी जरूरत नहीं है।'