Bhumi Pednekar ने भी किया वेजिटेरियन बनने का फैसला, बताई ये वजह
Bhumi Pednekar Became Vegetarian बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी वेजिटेरियन बनने का फैसला किया है। एक्ट्रेस को लंबे समय तक पर्यावरण और जलवायु पर काम करते वक्त लगा कि उन्हें नॉन-वेज छोड़ देना चाहिए और उन्हें अब काफी अच्छा लग रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड जगत में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने नॉनवेज खाना छोड़कर वेजिटेरियन बनने का फैसला किया है। इसमें कई सेलेब्स ने तो विगन बनकर जीवन जीने का फैसला किया है। अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है, जिन्होंने वेजिटेरियन बनने का फैसला किया है, जिनका नाम है भूमि पेडनेकर।
अपनी एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड में खास स्थान बनाने वाली एक्ट्रेस भूमि ने उस वक्त यह फैसला लिया है जब वो जलवायु परिवर्तन को लेकर काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने इसका श्रेय भी पर्यावरण के लिए काम करने की जर्नी को ही दिया है, क्योंकि इसके बाद ही उन्हें वेजिटेरियन बनना ज्यादा उचित लगा।
दरअसल, एक्ट्रेस पर्यावरण संरक्षण को लेकर लंबे वक्त से काम कर रही हैं और पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरुकता फैला रही हैं। एक्ट्रेस अपने किचन गार्डन में घर पर ही सब्जियां लगाती हैं। अपने वेजिटेरियन बनने के फैसले को लेकर भूमि का कहना है, 'कई सालों से, मैं वेजिटेरियन बनना चाहता थीं। कोई भी आदत तोड़ना सबसे मुश्किल काम है। यह क्लाइमेट वॉरियर के साथ मेरी यात्रा थी, जिसने मुझे बहुत सी चीजें सिखाईं और मुझे अब मीट खाने का मन नहीं हुआ।'
साथ ही उन्होंने कहा, 'मैं कभी भी नॉन-वेजिटेरियन खाने पर निर्भर नहीं थी, लेकिन मैंने लॉकडाउन के दौरान सोचा कि मैं मीट छोड़ दूंगी। यह वास्तव में ऐसा कुछ था जो इतने अच्छे तरीके से हो गया। अब छह महीने हो गए हैं और मुझे अच्छा लग रहा है और मैं शारीरिक रूप से उतनी मजबूत और स्वस्थ महसूस कर रही हूं, जितना मैं चाहती थी।'
ये फिल्म स्टार्स अब बन गए हैं वेजिटेरियन, सबकी अलग-अलग वजह
बता दें कि भूमि पेडनेकर से पहले भी कई सेलेब्स नॉनवेज छोड़ चुके हैं। इन सेलेब्स में शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, आमिर खान, कंगना रनोट का नाम भी शामिल है।