Move to Jagran APP

Bhumi Pednekar Birthday: अलग- थलग किरदार चुनती हैं भूमि पेडनेकर, पहली ही फिल्म के लिए बढ़ा लिया था 20 किलो से ज्यादा वजन

भूमि पेडनेकर का जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई में हुआ था। भूमि आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। मुंबई में जन्म होने के कारण भूमि की हमेशा से ही रुचि अभिनय में रही है। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही सुभाष घई के फिल्म स्कूल में दाखिला लिया।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 11:40 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 06:26 AM (IST)
Bhumi Pednekar Birthday: अलग- थलग किरदार चुनती हैं भूमि पेडनेकर, पहली ही फिल्म के लिए बढ़ा लिया था 20 किलो से ज्यादा वजन
Happy Birthday Bhumi Pednekar, Photo Credit: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म इंडस्ट्री में यूं तो कई एक्ट्रेसेस आती हैं और चली जाती हैं। लेकिन अपना मुकाम बनाने में वहीं कामयाब हो पाती हैं जिनके इरादों में दम होता है। ऐसी ही अभिनेत्री हैं भूमि पेडनेकर। भूमि पेडनेकर मायानगरी में एक अभिनेत्री बनने का सपना लिए आई थीं। उन्होंने अपना वो सपना पूरा भी किया और अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। हालांकि भूमि पेडनेकर के लिए ये राह सरल नहीं थी। लेकिन फिर भी भूमि ने कम वक्त में ही ये मुकाम हासिल कर लिया है।

loksabha election banner

भूमि पेडनेकर का जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई में हुआ था। भूमि आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। मुंबई में जन्म होने के कारण भूमि पेडनेकर की हमेशा से ही रुचि अभिनय में रही है। जिसके चलते उन्होंने बहुत कम उम्र में ही सुभाष घई के फिल्म स्कूल में दाखिला लिया और फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीखीं। इसके बाद भूमि पेडनेकर ने करीब छह साल तक यशराज फिल्म्स में शानू शर्मा की असिस्टेंट के रूप में काम किया था।

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

साल 2015 में जब फिल्म 'दम लगा के हइशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। तब किसी ने नहीं सोचा था कि वो एक बड़ी एक्ट्रेस बन जाएंगी। फिल्म 'दम लगा के हइशा' में भूमि ने एक मोटी लड़की का किरदार निभाया था। जिसका सभी लोग मजाक उड़ाते रहते हैं। उसकी शादी जिससे तय होती है वो भी उसे पसंद नहीं करता। इस किरदार में भूमि एकदम फिट बैठी थीं। इस किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट डेब्यू फीमेल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। हालांकि इस फिल्म से भूमि की फैन फॉलोइंग कुछ खास नहीं बढ़ी थी।

भूमि ने तहलका तो तब मचाया जब उन्होंने खुद का ट्रांसफॉर्मेशन किया। 'दम लगा के हइशा' की मोटी लड़की एकदम छरहरी हो गई थी जिसे पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। अपने इस दमदार ट्रांफॉर्मेशन के बाद भूमि ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने हुस्न के साथ- साथ अपने एक्टिंग स्किल्स से भी लोगों को इम्प्रेस किया। भूमि ने अपने अब तक के करियर में कई अलग- थलग किरदार निभाए। उनका हर किरदार पहले किरदार से अलग ही नजर आया। इतना ही नहीं महज 30 साल की उम्र में भूमि ने 60 साल की महिला का किरदार भी बखूबी निभाया।

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

भूमि के अब तक के करियर ग्राफ को देखा जाए तो उन्होंने 'दम लगा के हइशा' से डेब्यू किया था। इसके बाद वो ट्रांसफॉर्मेशन कर दो साल बाद अक्षय कुमार के साथ 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में नजर आईं। इसके बाद भूमि ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भूमि 'दुर्गामति', 'पति पत्नी और वो', 'शुभ मंगल सावधान', 'बाला', 'सांड की आंख', 'लस्ट स्टोरीज', 'सोन चिड़िया' और 'डॉली किटी और चमकते सितारे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.