Move to Jagran APP

Bhumi Pednekar की 'दुर्गावती' में हुई इस दमदार एक्टर की एंट्री, जानिए क्या है फ़िल्म की कहानी

Bhumi Pednekar फ़िल्म में भूमि का किरदार एक आईएएस अफ़सर का है। इससे पहले वो 21 फरवरी को रिलीज़ हो रही भूत पार्ट 1 हांटेड शिप में नज़र आएंगी जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 08:23 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 08:08 AM (IST)
Bhumi Pednekar की 'दुर्गावती' में हुई इस दमदार एक्टर की एंट्री, जानिए क्या है फ़िल्म की कहानी
Bhumi Pednekar की 'दुर्गावती' में हुई इस दमदार एक्टर की एंट्री, जानिए क्या है फ़िल्म की कहानी

नई दिल्ली, जेएनएन। भूमि पेडनेकर स्टारर दुर्गावती में दमदार एक्टर अरशद वारसी की एंट्री हुई है। इस फ़िल्म का निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं, जबकि निर्देशक जी अशोक हैं। अक्षय कुमार भी इस फ़िल्म के निर्माण से जुड़े हैं। 

loksabha election banner

अरशद ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- दुर्गावती की ज़बर्दस्त कास्ट और क्रू को ज्वाइन करके उत्साहित हूं। इस रोमांचक यात्रा का इंतज़ार है। दुर्गावती के ज़रिए भूमि और अरशद पहली बार एक साथ पर्दे पर नज़र आने वाले हैं।

दुर्गावती नायिका-प्रधान हॉरर फ़िल्म है। फ़िल्म की शूटिंग भोपाल में चल रही है। डब्बू रतनानी के कैलेंडर लांच में भूमि ने बताया कि पहली बार किसी फ़िल्म की पूरी ज़िम्मेदार उनके कंधों पर है, पर वो कुछ बेहद ज़बर्दस्त लोगों के साथ काम कर रही हैं। इसलिए निश्चिंत हैं। 

दुर्गावती जी अशोक की 2018 की तेलुगु फ़िल्म भागमती का हिंदी रीमेक है, जिसमें अनुष्का शेट्टी ने लीड रोल निभाया था। फ़िल्म में भूमि का किरदार एक आईएएस अफ़सर का है। इससे पहले वो 21 फरवरी को रिलीज़ हो रही भूत पार्ट 1 हांटेड शिप में नज़र आएंगी, जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में हैं।

 

View this post on Instagram

July 2020 🐚 #dabbooratnanicalendar

A post shared by Bhumi✨ (@bhumipednekar) on

भूमि डब्बू रतनानी के कैलेंडर को लेकर भी इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने पहली बार टॉपलेस पोज़ दिया है, जो काफ़ी बोल्ड है। इसके अलावा भूमि ने सांड की आंख के लिए तापसी पन्नू के साथ अवॉर्ड भी जीता है। 2019 में आयी सांड की आंख स्पोर्टस फ़िल्म थी। इसके अलावा वो बाला में आयुष्मान खुराना और पति पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन के साथ नज़र आयीं। 

 

View this post on Instagram

#Durgavati #chanchalchauhan

A post shared by Bhumi✨ (@bhumipednekar) on

भूमि ने बॉलीवुड में आयुष्मान खुराना के साथ दम लगाके हईशा फ़िल्म से डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने एक ओवरवेट लड़की का किरदार निभाया था। इस फ़िल्म में भूमि के काम की काफ़ी तारीफ़ हुई थी। अक्षय कुमार के साथ वो टॉयलेट एक प्रेम कथा में भी नज़र आयी थीं। शुभ मंगल सावधान में वो आयुष्मान खुराना के साथ नज़र आयी थीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.