जब अक्षरा सिंह के सामने खेसारी लाल यादव ने साड़ी पहनकर किया डांस, वीडियो हो रहा वायरल
Bhatar Katani Song खेसारी लाल यादव को पहली सफलता भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। जिसके बाद खेसारी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
नई दिल्ली, जेएनएन। Khesari Lal Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री के हाई पेड स्टार्स की लिस्ट में गिने जाते हैं। वह आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहतन की है। सिंगिंग से एक्टिंग तक का सफर तय करना उनके लिए आसान नहीं था। उनके गाने यूट्यूब पर आते ही हिट हो जाते हैं। इसी के चलते उन्हें यूट्यूब किंग भी कहा जाता है। खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका हर गाना मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसी बीच उनका एक गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।
खेसारी लाल यादव का ये गाना है 'भतर कटनी'। उनका ये गाना यूट्यूब पर वायरल हो चुका है। इस गाने में खास बात ये है कि खेसारी लाल स्टेज पर पब्लिक के सामने साड़ी पहन कर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षरा सिंह पब्लिक के बीच में खेसारी लाल यादव का डांस देखते हुए नजर आ रही हैं।
आपको बात दें कि खेसारी का गाना 'भतर कटनी' भोजपुरी फिल्म 'दिलवाले' का है। अबतक इस गाने को 21 करोड़ ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। गाने पवन पांडे ने लिखा है और घुंघरू जी ने संगीत दिया है।
सुनने में आता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले खेसारी लाल यादव बिहार में होने वाले पारंपरिक 'लौंडा डांस' में हिस्सा लिया करते थे। वहीं करियर के शुरुआत में वह कई वीडियो में औरत बने दिखते हैं। खेसारी लाल यादव को पहली सफलता भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। जिसके बाद खेसारी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं उनकी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से भी उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।