Bhojpuri Superstar खेसारी लाल और काजल राघवानी का रोमांटिक वीडियो वायरल, 171 मिलियन व्यूज मिले
Bhojpuri Superstar Khesari Lal and Kajal Raghwani का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक इस वीडियो को 171 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में दोनों कलाकार रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 171 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
भोजपुरी फिल्मों की जान कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की फिल्में खूब पसंद की जाती हैं। अपने शानदार अभिनय से वह दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। इसी लिए उन्हें भोजपुरी फिल्मों का सुपरस्टार कहा जाता है। अकसर ही उनके वीडियो और गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी एक गाने पर परफार्मेंस दे रहे हैं। इस वीडियो को काफी रोमांटिक तरीके से फिल्माया गया है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यही नतीजा है कि वीडियो को अब तक 172,137,559 व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें कि यह वीडियो सांग खेसारी लाल यादव की फिल्म दीवानापन का है। इसका टाइटल 'कूलर कुर्ती में' है। इस वीडियो को यशी फिल्म्स ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर पिछले साल अप्रैल में अपलोड किया था।