Move to Jagran APP

Bhojpuri Songs: मोनालिसा का ये गाना कवन जादू कएलु देखा है आपने? यूट्यूब पर है हिट

Bhojpuri Songs भोजपुरी गाना कवन जादू कएलु काफी हिट हो रहा है जिसमें मोनालिसा का डांस लोगों को पसंद आ रहा है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 09:47 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 09:47 AM (IST)
Bhojpuri Songs: मोनालिसा का ये गाना कवन जादू कएलु देखा है आपने? यूट्यूब पर है हिट
Bhojpuri Songs: मोनालिसा का ये गाना कवन जादू कएलु देखा है आपने? यूट्यूब पर है हिट

नई दिल्ली, जेएनएन। यू-ट्यूब पर भोजपुरी गाने काफी ट्रेंड में रहते हैं और लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं। भोजपुरी गानों का कितना क्रेज है, ये तो गानों के व्यूज से ही पता चल जाता है। वहीं, एक्ट्रेस मोनालिसा के गाने ज्यादा चर्चा में रहते हैं और उनके गानों को खूब पसंद किया जाता है। भले ही मोनालिसा का गाना कुछ साल पहले का हो, लेकिन यू-ट्यूब पर उनके गानों के व्यूज लगातार बढ़ते रहते हैं। ऐसा ही एक गाना है- 'कवन जादू कएलु।'

loksabha election banner

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्विट रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके सुर्खियों में रहती हैं। फैंस भी उनके फोटोशूट की तस्वीरों और वीडियो का इंतजार करते रहते हैं। यूट्यूब पर एक्ट्रेस का गाना 'कवन जादू कएलु' काफी देखा जा रहा है। यह गाना भले ही पुराना है, लेकिन अभी भी लोग इस गाने को पसंद कर रहे हैं। इस गाने में मोनालिसा भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत सिंह असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं।

दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। गाने में विक्रांत और मोनालिसा रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। गाने में मोनालिसा बेहद बोल्ड अवतार में डांस करती नजर आ रही हैं। गाना 'कवन जादू कएलु' पामेला जैन ने गाया है। गाने के लिरिक्स कवि प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि संगीत मधुकर आनंद ने दिया है।

मोनालिसा और विक्रांत सिंह का यह भोजपुरी गाना फिल्म 'प्रेम लीला' का है। फिल्म में मोनालिसा, विक्रांत सिंह, भावना सेठ प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह गीत टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस गाने को यूट्यूब पर 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और कमेंट कर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.