खेसारी लाल और काजल का ये रोमांटिक गाना यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, देखा जा चुका 11 करोड़ बार
भोजपुरी फिल्मों में खेसारी लाल की जोड़ी सबसे ज्यादा एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ पसंद जाती है। खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी इन दिनों को जमकर धमाल मचा रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन।भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी के इंडस्ट्री के हिट स्टार्स में से एक हैं। अपने अबतक कई हिट फिल्में दी हैं। खेसारी लाल के गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल माचाने लगते हैं। भोजपुरी फिल्मों में उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ पसंद जाती है।
खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी इन दिनों को जमकर धमाल मचा रही है। दोनों की जोड़ी को फिल्मों में फैंस एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं। उनकी जोड़ को सुपरहिट माना जात है। दोनों की फिल्म से लेकर गाने यू ट्यूब पर धमाल मचा देती है। यहीं नहीं फिल्म 'संघर्ष' के लिए दोनों को 5 से ज्यादा अवार्ड मिल चुके हैं। वहीं अब खेसारी और काजल का एक सुपरहिट गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खेसारी लाल और काजल राघवानी का भोजपुरी गाना 'डाल के केंवाड़ी में किल्ली' यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों का ये गाना एक दम रोमांटिक सॉन्ग है। इस भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। इसे गाने को श्याम देहाती ने लिखा है और संगीत दिया है ओम झा ने जो भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे सफल संगीतकारों में से एक हैं। खेसारी लाल का 'डाल के केंवाड़ी में किल्ली' गाना भोजपुरी फिल्म 'बलम जी आई लव यू' में का है।
'डाल के केंवाड़ी में किल्ली' गाने को अबतक 11 करोड से भी ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। लोग इसे यू ट्यूब पर जमकर वायरल कर रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में भी इसकी चर्चा रहती है कि खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोडी अलग ही धमाल मचाती है। जो इस रोमांटिक गाने में देखने को भी मिला है।