दिवाली पर बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, अचानक ही फट गया पटाखा, वीडियो वायरल
रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हाई पैड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। अपने करियर में रानी ने कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं रानी बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। रानी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। इस वक्त हर कोई दिवाली के जोश में सराबोर नजर आ रहा है। पूरी दुनिया ने कल यानी गुरुवार को धूम धाम से दिवाली मनाई। लेकिन इसी बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने एक हैरान करने वाला वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह दिवाली पर पटाखे जलाते वक्त बाल-बाल बचती नजर आईं हैं। रानी चटर्जी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो...
View this post on Instagram
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने दिवाली के मैके पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रानी ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं वह अपने घा के बाहर फुलझड़ी से अनार जलाती दिख रही हैं। तभी रानी का वो पटाखा यानी अनार फट जाता है और चारों तफर वीडियो में आग ही आग फैला नजर आता है। ये वीडियो देखकर एक बार को आपका दिल भी दहल जाएगा। इस वीडियो को शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने कैप्शन में लिखा, 'कल ये हुआ मैं और सौम्या तो बच गए, पर दोस्तों आप प्लीज सावधान रहें।' इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं अबतक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है।
View this post on Instagram
आपको बात दें कि रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हाई पैड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। अपने करियर में रानी ने कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं रानी 'बिग बॉस' का हिस्सा भी रह चुकी हैं। रानी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। आए दिन रानी अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो के चलते सुर्खियों में रहती हैं।