Move to Jagran APP

अफेयर की खबरों के बीच भोजपुरी एक्ट्रेस निधी झा ने यश कुमार से किया इजहार, यूजर बोले- इनका बियाह हो गईल बा...'

निधी झा और एक्टर यश कुमार के अफेयर की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं। इसी बीच निधी का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। निधी झा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह यश से अपने प्यार का इजहार कर रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 02:29 PM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 02:29 PM (IST)
अफेयर की खबरों के बीच भोजपुरी एक्ट्रेस निधी झा ने यश कुमार से किया इजहार, यूजर बोले- इनका बियाह हो गईल बा...'
Photo Credit : Nidhi Jha Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस निधी झा हमेशा से अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। निधी को भोजुपरी सिनेमा में लूलिया के नाम से जाना जाता है। निधी ने अबतक के अपने करियर में भोजपुरी के लगभग सभी सुपरस्टार्स संग स्क्रीन शेयर किया है। वह एक्टिंग के अलावा सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी ​एक्टिव है। वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के साथ मजेदार वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच निधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में वह भोजपुरी एक्टर यश कुमार से अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं। यहां देखें वीडियो...

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Nidhi Jha (@nidhijha05)

दरअसल, निधी झा और एक्टर यश कुमार के अफेयर की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं। इसी बीच निधी का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। निधी झा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह यश से अपने प्यार का इजहार कर रही हैं। निधी वीडियो मेां बॉलीवुड का फेमस सॉन्ग 'जैसे हो वैसे रहना तुमसे बस यही कहाना... आई लव यू वट यू आर' पर लिपसिंग करती दिख रही हैं। वहीं निधी अपने हाथ मोबाइल पर यश कुमार की फोटो दिखा रही हैं। वीडियो शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में सॉरी नेमो लिखा था।

निधी झा के इस वीडियो के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर लगातार फैंस तरह-तरह के कमेंट करते दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो एक्ट्रेस अंजान के फैंस का जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अंजना सिंह के बारे में तो थोड़ा सोच लों' दूसरे ने भोजपुरी में लिखा, ‘इनकर बियाह हो गईल बा रहे द।' वहीं यश के फैंस के एक फैंन ने कमेंट में लिखा, 'ग्रेट जोड़ी यश भइया और निधी भाभी की।' निधी का ये वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। उनके वीडियो को 9 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.