Move to Jagran APP

नवरात्रि में दुल्हन की तरह सजकर तैयार हुईं मोनालिसा, ट्रेडिशनल लुक में देख दीवाने हुए फैंस

अष्टमी के मौके पर मोनालिसा दुल्हन की तरह तैयार हुईं थीं। मेहरून और हरे रंग की साड़ी पहने एक्ट्रेस कयामत ढा रहीं थीं। साड़ी के साथ उन्होंने स्टोन ज्वैलरी पहनी थीं पर सबसे आकर्षक उनका मांग टीका था जो लोगों की दिलों की घड़कन बढ़ा रहा था।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 09:24 AM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 09:24 AM (IST)
नवरात्रि में दुल्हन की तरह सजकर तैयार हुईं मोनालिसा, ट्रेडिशनल लुक में देख दीवाने हुए फैंस
Image Source: Monalisa Official Social Media Page

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा ही अपनी कातिल अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती हैं। मोनालिसा का हर अदा पर फैंस आहें भरते हैं। एक्ट्रेस भी फैंस को निराश नहीं करतीं और अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। मोनालिसा ने हाल ही में मेहरून, ग्रीन साड़ी में अपना एथनिक अवतार दिखाया जिसके लोग दीवाने हो रहे हैं।

loksabha election banner

नवरात्रि में दिखा मोनालिसा का ऐसा लुक

अष्टमी के मौके पर मोनालिसा दुल्हन की तरह तैयार हुईं थीं। मेहरून और हरे रंग की साड़ी पहने एक्ट्रेस कयामत ढा रहीं थीं। साड़ी के साथ उन्होंने स्टोन ज्वैलरी पहनी थीं पर सबसे आकर्षक उनका मांग टीका था जो लोगों की दिलों की घड़कन बढ़ा रहा था। फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में मोनालिसा ने लिखा शुभो महाअष्टमी

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

इंटरव्यू में झलका दर्द

मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों से लेकर हिन्दी के टीवी सीरियल से भी लोकप्रियता अर्जित की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस का दर्द झलक पड़ा उन्होंने उन्होंने बताया कि कैसे अपने करियर में बहुत से तानों का भी सामना करने को मिला। कैसे लोग उनके अंग्रेजी ना बोल पाने की वजह से उन्हें ट्रोल करते थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

लोग इसलिए उड़ाते थे मजाक

मोनालिसा ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में कहा- 'मुझे जिंदगी में बहुत ट्रोल होना पड़ा है। बॉडी शेमिंग से लेकर लोगों ने मेरे इंग्लिश ठीक से नहीं बोल पाने और कपड़ों तक का मजाक उड़ाया है। मुझे धीरे-धीरे समझा आ गया कि इन ट्रोल्स का इग्नोर करना ही बेहतर है, मैं एकदम से फर्राटेदार अंग्रेजी कैसे बोल सकती हूं। ग्रूमिंग में थोड़ा वक्त लगता है'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मालदीव्स में इंजॉय कर रहीं थीं मोनालिसा

कुछ दिनों पहले ही मोनालिसा ने अपने हनीमून की तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगाई थी। मालदीव्स के समंदर किनारे बिकिनी में मोनालिसा किसी जलपरि सरीखी लग रहीं थीं। ये वेकेशन फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। फैंस ने भी इन तस्वीरों पर काफी रिएक्शन दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.