Move to Jagran APP

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने पति के जन्मदिन पर शेयर की बिकिनी तस्वीर, पूल में पोज देने का अंदाज है चर्चा में

मोनालिसा की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी हर तस्वीर आते ही वायरल हो जाती है। वह एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा आए दिन अपनी सी​जलिंग तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच शेयर करती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 07:48 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 07:31 AM (IST)
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने पति के जन्मदिन पर शेयर की बिकिनी तस्वीर, पूल में पोज देने का अंदाज है चर्चा में
Photo Credit - Monalisa Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और टीवी सीरियल 'नजर' फेम मोनालिस हमेशा ही अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनीं रहती हैं। फैंसे को अपना दीवाना कैसे बनाया जाए ये बात मोनालिसा बखूबी जानती हैं। मोनालिसा की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी हर तस्वीर आते ही वायरल हो जाती है। वह एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा आए दिन अपनी सी​जलिंग तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच शेयर करती हैं। लेकिन इसी बीच अब मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह को उनके जन्मदिन पर बेहद ही खास अंदाज में बधाई दी है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने पति संग कई सीजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह के जन्मदिन पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक में वह पति के साथ पूल में बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों की जोड़ी एक काफी खूबसूरत लग रही है। इस फोटो में विक्रांत और मोनालिसा कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं अगर इस तस्वीर में मोना के लुक की बात करें तो वह ब्लैक कलर बिकिनी में कहर ढाह रही हैं। इसके साथ ही मोनालिसा ने विक्रांत के साथ और भी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। मोनालिसा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘जन्मदिन मुबारक हो तुम दुनिया की सारी खुशियां पाने के हक़दार हो। आज,कल और हमेशा के लिए। आई लव यू...।'

 

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

आपको बता दें कि हाल ही में मोनालिसा ने अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह समुंद्र किनारे डांस करती दिख रहीं थीं। दरअसल, उनका ये वीडियो गोवा का था। हाल ही में मोनालिसा पति के साथ गोवा वेकेशन के लिए गई हुईं थीं। जहां से वो आए दिन हॉट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती नजर आईं थीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा समुंद्र के किनारे दौड़ते नजर आ रही हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने पिंक कलर की शॉर्ट फ्रॉक पहनी हुई जिसमें वह बला की खूबसूरत दिख रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'जिस्म' फिल्म का 'जादू है नशा है...' गाना चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.