Move to Jagran APP

Bhojpuri Actress Fees: अक्षरा सिंह से आम्रपाली दुबे तक इतनी मोटी फीस चार्ज करती हैं ये भोजपुरी हसीनाएं, यहां देखें पूरी लिस्ट

आज आलम ये है कि भोजपुरी गानों को हर जगह पसंद किया जाता है। वहीं आज यहां पर बनने वाली फिल्मों भी विदेशों में शूट की जाती हैं और ये बिग बजट फिल्में होती हैं। वहीं भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से किसी मामले में कम नहीं हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 04:09 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 04:09 PM (IST)
Bhojpuri Actress Fees: अक्षरा सिंह से आम्रपाली दुबे तक इतनी मोटी फीस चार्ज करती हैं ये भोजपुरी हसीनाएं, यहां देखें पूरी लिस्ट
Photo Credit : Aamrapali Dubey Akshara Singh Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Cinema Actress Fees: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज बॉलीवुड हिंदी सिनेमा को बराबर की टक्कर दे रहा है। भोजपुरी सिनेमा को यहां तक पहुंचाने के लिए इसके स्टार्स ने काफी मेहनत की हैं। आज आलम ये है कि भोजपुरी गानों को हर जगह पसंद किया जाता है। वहीं आज यहां पर बनने वाली फिल्मों भी विदेशों में शूट की जाती हैं और ये बिग बजट फिल्में होती हैं। वहीं, भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से किसी मामले में कम नहीं हैं। यहां के स्टार्स एक्टिंग से लेकर फीस तक में बॉलीवुड सितारों को मात देते हैं। लेकिन क्या आप अपने फेवरेट स्टार्स एक फिल्म का कितनी फीस चार्ज करते है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते...

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी सिनेमा में अपनी अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हिट स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। आम्रपाली अबतक के अपने करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। वहीं उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ काफी पसंद की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपये फीस लेती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)

रानी चटर्जी

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी बोल्डनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। रानी ने लगभग हर स्टार्स संग स्क्रीन शेयर किया है। रानी अपनी एक फिल्म के लिए 20 से 25 लाख रुपये लेती हैं। रानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की खूबसूरती की बात ही क्या की जाए। हर कोई उनके हुस्न पर फिदा है। हाल ही में अक्षरा 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आईं थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षरा एक फिल्म के लिए कम से कम 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

अंजना सिंह

अंजना सिंह को भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कहा जाता है। अंजना काफी वक्त से इंडस्ट्री की सक्रीय हैं। वहीं उन्होंने अपने करियर में कई सुप​रहिट फिल्में दी हैं। अंजना सिंह अपनी एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये लेती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा

भोजपुरी सिनेमा से लेकर छोटे पर्दे तक अपनी अलग जगह बनाने वाली है मोनालिसा आज एक बड़ा नाम है। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वह एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं। अगर मोनालिसा की ​फीस की बात करें तो वह एक मूवी को साइन करने के लिए 5 से 7 साख रुपए लेती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.