Move to Jagran APP

Bhojpuri Holi Song: अंजना सिंह का नया सॉन्ग 'देवर जी ना मारी पिचकारी' रिलीज, दिखी देवर-भाभी की मीठी नोकझोंक

अंजना सिंह और परवेश लाल यादव के भोजपुरी सॉन्ग के गाने देवर जी ना मारी पिचकारी को रिलीज होने के बाद अबतक 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 05:15 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 05:21 PM (IST)
Bhojpuri Holi Song: अंजना सिंह का नया सॉन्ग 'देवर जी ना मारी पिचकारी' रिलीज, दिखी देवर-भाभी की मीठी नोकझोंक
Bhojpuri Holi Song: अंजना सिंह का नया सॉन्ग 'देवर जी ना मारी पिचकारी' रिलीज, दिखी देवर-भाभी की मीठी नोकझोंक

नई दिल्ली, जेएनएन। होली में धमाल मचाने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री में एक के बाद एक होली सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा में 'हॉट केक' कही जाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह और परवेश लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस वीडियो सॉन्ग में स्टार्स होली के रंग में रंगे जमकर हुड़ंदग मचाते नजर आ रहे हैं। वहीं ये गाना  देवर-भाभी की मीठी नोकझोंक पर बना है। ये गाना रिलीज होते ही वायरल हो रहा है। इस गाने को भोजपुरी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये गाना यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है। देवर-भाभी की मीठी नोकझोंक पर आधारित एक्ट्रेस अंजना सिंह और परवेश लाल यादव का नया गाना निरहुआ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को फैंस काफी काफी पसंद कर रहे हैं। ये भोजपुरी सॉन्ग 'देवर जी ना मारी पिचकारी' है। अंजना सिंह और परवेश लाल यादव के भोजपुरी सॉन्ग के गाने 'देवर जी ना मारी पिचकारी' को रिलीज होने के बाद अबतक 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं।

loksabha election banner

इस भोजपुरी गाने को परवेश लाल यादव और खुशबू तिवारी ने गाया है। इस सॉन्ग का म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है जबकि लिरिक्स आलम दिलशाद ने दिए हैं। गाने में आप देख सकते हैं कि भाभी यानी अंजना अपने देवर से गुजारिश कर रही हैं कि वह उनपर पिचकारी से रंग न बरसांए। लेकिन देवर है ह कि मानने के तैयार ही नहीं है। गाने में अंजना सफेद रंग की साड़ी पहले नरज आ रही हैं। वहीं उन्होंने आंखों में काला चश्मा भी लगा रखा है जिसमें वह बेहद ही हॉट दिख रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.