Bhojpuri Superstar खेसारी लाल यादव को काजल राघवानी ने 'आई लव यू' कहा, वीडियो वायरल
Bhojpuri Superstar खेसारी लाल यादव की फिल्म का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गाने में काजल राघवानी खेसारी को बलम जी आई लव यू कहते हुए गाना गा रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी ने 'आई लव यू' कह दिया है। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया वायरल हो गया है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 20 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
भोजपुरी सिनेमा जगत के फिल्मी सितारे अकसर ही सुर्खियों में रहते हैं। इस बार काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव चर्चाओं में हैं। दरअसल, हाल ही में एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इसमें काजल राघवानी खेसारी लाल यादव को 'आई लव यू' कह रही हैं।
यह खेसारी लाल यादव की फिल्म 'बलम जी आई लव यू' का वीडियो सांग है। वायरल हो रहे इस वीडियो के बोल 'बलम जी आई लव यू' से शुरू होते हैं। गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त दिख रही है। वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 20,611,757 व्यूज मिल चुके हैं।
इस गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। बोल लिखे हैं आजाद सिंह ने। इससे पहले भोजपुरी सिनेमा की इस धमाकेदार जोड़ी का गाना 'ठीक है' वायरल हो चुका है। खेसारी लाल यादव ने होली के मौके पर लांच किए गए इस गाने ने यू-ट्यूब पर तहलका मचा दिया था।