Salman Khan की नाराजगी पर Bharat के डायरेक्टर Ali Abbas Zafar बोले...
Salman Khan की नाराजगी की अफवाहों पर भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि सलमान खान उनके भाई हैं। मीडिया में चल रहीं खबरें बेबुनियाद हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan की नाराजगी की अफवाहों पर भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि सलमान खान उनके भाई हैं। मीडिया में चल रहीं खबरें बेबुनियाद हैं।
अली अब्बास जफर ने कहा है कि सलमान ने हमेशा अपने परिवार के सदस्य की तरह बर्ताव किया है। उन्होंने भारत में सलमान को पूरी तरह नए अभिनेता के रूप में पेश करने की कोशिश की है। हम हमेशा से ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे, जो पूरे देश को पसंद आए। लोग ईद पर फिल्म का आनंद उठा पाएं।
कहा जा रहा है कि भारत फिल्म की एडिटिंग को लेकर सलमान और जफर के बीच विवाद शुरू हुआ था। ये तनाव अब भी जारी है। पर जफर ने दोनों ही बातों को पूरी तरह नकार दिया है।
73.30 करोड़ कमा चुकी है भारत
विवादों से इतर बात करें तो सलमान खान ने इस फिल्म के द्वारा अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग की है। फिल्म भारत Eid के मौके पर 5 जून को रिलीज हुई जिसने पहले दिन 42.30 करोड़ रूपये की बंपर कमाई की। अब दूसरे दिन 7 जून को फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए लगभग 31 करोड़ अपने खाते में जोड़ लिए हैं।इस प्रकार बताया जा रहा है कि, फिल्म महज दो दिनों में 73.30 करोड़ का व्यापार कर चुकी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप